Stock Market Today 21 August: बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें Swiggy, Ola और Exide के Share Price

Summary :

Stock Market Today 21 August:  मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुले है। बता दें कि Sensex 89 अंक और 0.11 प्रतिशत बढ़कर 81,947 अंक पर पहुंचा। nifty 14 अंक और 0.06 प्रतिशत बढ़‌कर 25,064 अंक पर पहुंचा। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक में 0.10 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांक 100 में 0.22 प्रतिशत की वृद्धि हुई। Stock Market Today 21 August निफ्टी आईटी इंडेक्स में 0.61 प्रतिशत की गिरावट आई, निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स में 0.42 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 0.79 प्रतिशत की बढ़त…

Stock Market Today 21 August:  मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुले है। बता दें कि Sensex 89 अंक और 0.11 प्रतिशत बढ़कर 81,947 अंक पर पहुंचा। nifty 14 अंक और 0.06 प्रतिशत बढ़‌कर 25,064 अंक पर पहुंचा। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक में 0.10 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांक 100 में 0.22 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Stock Market Today 21 August

निफ्टी आईटी इंडेक्स में 0.61 प्रतिशत की गिरावट आई, निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स में 0.42 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 0.79 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी में SBI लाइफ इंश्योरेंस में 1.20 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। बजाज फिनसर्व, ट्रेंट और टाटा मोटर्स अन्य प्रमुख लाभ में रहे। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, JSW स्टील और एशियन पेंट्स में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।

एशिया बाजार के हाल

अमेरिकी बाजारों में डाउ जोंस में 0.04 प्रतिशत का उछाल आया है। वहीं नैस्डैक में 0.67 प्रतिशत और एसएंडपी 500 में 0.24 प्रतिशत की गिरावट आई। एशिया में, चीन का शंघाई सूचकांक और शेन्ज़ेन सूचकांक 0.30 प्रतिशत और 0.38 प्रतिशत । जापान का निक्केई 0.58 प्रतिशत गिरा, जबकि हांगकांग का हैंगसैंग सूचकांक 0.13 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.11 प्रतिशत बढा।

Hindustan Aeronautics Ltd
Hindustan Aeronautics Ltd

Hindustan Aeronautics Ltd Share Price

कंपनी के शेयर में हल्का उछाल दर्ज किया गया है। खबर लिखते समय तक कंपनी के शेयर में 0.90 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है और शेयर की कीमत 4,508.60 रुपये तक पहुंच गया है।

Reliance Power Ltd Share Price

कंपनी के शेयर में भारी उछाल दर्ज किया गया है। खबर लिखते समय तक कंपनी के शेयर में 4.99 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है और शेयर की कीमत 50.09 रुपये तक पहुंच गई है।

Swiggy Ltd Share Price

कंपनी के शेयर में भारी उछाल दर्ज किया गया है। खबर लिखते समय तक कंपनी के शेयर में 3.11 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है और शेयर की कीमत 434.15 रुपये तक पहुंच गई है।

Ola Electric Mobility Ltd Share Price
Ola Electric Mobility Ltd Share Price

Ola Electric Mobility Ltd Share Price

कंपनी के शेयर में भारी गिरावट दर्ज किया गया है। खबर लिखते समय तक कंपनी के शेयर में 6.41 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और शेयर की कीमत 49.80 रुपये तक पहुंच गई है।

Exide Industries Ltd Share Price

कंपनी के शेयर में मामूली उछाल दर्ज किया गया है। खबर लिखते समय तक कंपनी के शेयर में 0.08 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है और शेयर की कीमत 396.65 रुपये तक पहुंच गई है।

Railtel Corporation of India Ltd Share Price
Railtel Corporation of India Ltd Share Price

Railtel Corporation of India Ltd Share Price

कंपनी के शेयर में उछाल दर्ज किया गया है। खबर लिखते समय तक कंपनी के शेयर में 2.11 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है और शेयर की कीमत 367.00 रुपये तक पहुंच गई है।

ALSO READ: Stock Market Today 20 August: सपाट खुले निफ्टी और सेंसेक्स, जानें Ola, Bajaj समेत बड़ी कंपनियों के शेयर प्राइस

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।