Hindon Airport से बेंगलुरु, कोलकाता और गोवा के लिए उड़ान सेवाएं शुरू

Summary :

Hindon Airport से उड़ानें शुरू, पश्चिमी यूपी को मिलेगा फायदा

एक मार्च 2025 से हिंडन एयरपोर्ट से बेंगलुरु, कोलकाता और गोवा के लिए उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। इस नई सेवा का उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू, लोकसभा सांसद अतुल गर्ग और कई कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया गया। इसके अलावा, 22 मार्च से चेन्नई और जम्मू के लिए भी उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। अब हिंडन एयरपोर्ट से इन प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रियों को ज्यादा सुविधा होगी।

Lucknow Airport पर 15 जुलाई तक दिन में आठ घंटे बंद रहेंगी उड़ानें

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस नई कनेक्टिविटी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को बहुत फायदा होगा। अब लोगों का समय बचेगा और उन्हें दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नहीं जाना पड़ेगा। आने वाले समय में लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए भी उड़ानें शुरू की जाएंगी। हिंडन एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू करने का निर्णय एयर इंडिया एक्सप्रेस ने लिया है।

मंत्री ने कहा कि शुरुआत में फ्लाइट की फ्रीक्वेंसी कम थी, लेकिन अब इसमें वृद्धि की जा रही है। भविष्य में हिंडन एयरपोर्ट से लंदन की उड़ान भी शुरू करने की योजना है। लोकसभा सांसद अतुल गर्ग ने मीडिया से बातचीत में इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि इससे यात्रा का समय घटेगा और सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। इस कदम से हिंडन एयरपोर्ट को एक प्रमुख हवाई अड्डे के रूप में पहचान मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इसे बहुत पहले ही शुरू होना था, लेकिन कुछ वजह से यह शुरू नहीं हो पाई। अब इस दिशा में पहल करते हुए इसे चालू कर दिया गया है। इसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की दिशा में भी कदम बढ़ाने शुरू कर दिए गए हैं। फिलहाल, यूपी में जितने भी डेस्टिनेशन हैं, उन्हें कवर किया जाएगा। यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। इससे प्रदेश की छवि भी बढ़ेगी। इससे 1.25 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.