Former Tennis Player Leander Paes Joins BJP: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका लगा है। पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। लिएंडर पेस इससे पहले TMC में थे, 2021 में उन्होंने गोवा में TMC की सदस्यता ली थी, लेकिन पार्टी में उन्हें सक्रिय भूमिका नहीं मिली थी। हाल के दिनों में उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की थी। अब लिएंडर पेस विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करते दिखेंगे।
Former Tennis Player Leander Paes Joins BJP: “मेरी जिंदगी का एक बड़ा दिन”
बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद लिएंडर पेस ने कहा, “आज मेरी जिंदगी का एक बड़ा दिन है। मैं प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह जी और नितिन नबीन जी को धन्यवाद देना चाहता हूं। खेल और युवाओं की सेवा करने का यह मेरे लिए एक बड़ा अवसर है। मैंने 40 साल तक देश के लिए खेला, अब युवाओं की सेवा करने का समय है।”
Renowned tennis player Leander Paes joins BJP in the presence of senior BJP leaders in New Delhi. #JoinBJP pic.twitter.com/z7LQz3VFC4
— BJP (@BJP4India) March 31, 2026
खेल शिक्षा पर ध्यान देना जरूरी- पेस

लिएंडर पेस ने कहा, ” खेलो इंडिया मूवमेंट और TOPS योजना वाकई बहुत अच्छी हैं। मैं जानता हूं कि किरेन रिजिजू जी ने टोक्यो ओलंपिक में हमारे दल के प्रदर्शन के लिए कितनी लगन से काम किया। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा सौंपी गई अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। आज भारत दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है। हमें अगले 20-25 वर्षों में खेल शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। 1986 में पश्चिम बंगाल में खेल का बुनियादी ढांचा बहुत कम था।
आज भी देश में कोई इंडोर टेनिस कोर्ट नहीं है। बंगाल, तमिलनाडु, बिहार बेहतर कर सकते हैं, लेकिन हमें खेल शिक्षा में युवाओं को प्रेरित और सशक्त बनाने पर ध्यान देना होगा। मेरा सपना है कि भारत में महिला सशक्तिकरण के लिए समान अवसर छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू करूं।”
Former Tennis Player Leander Paes Joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले CM ममता को झटका

दरअसल, 24 मार्च को पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से कोलकाता में मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि नितिन नवीन से मुलाकात के बाद ही पार्टी में शामिल होने की रणनीति तैयार की गई थी। मंगलवार को लिएंडर पेस दिल्ली पहुंचे और बीजेपी में शामिल हो गए।
दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि अभी तक उनकी तरफ से इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अभी तक पेस टीएमसी में थे, लेकिन चुनाव से पहले ही उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। चुनाव से पहले बीजेपी के लिए यह बड़ा फायदा माना जा रहा है। पेस अब चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: बलूचिस्तान में सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तीन की मौत और चार घायल


Download Android App
Download iOS App




