रॉयल भूटान आर्मी के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल बाटू शेरिंग को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

Summary :

1 से 6 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर जनरल बाटू शेरिंग

रॉयल भूटान आर्मी के चीफ ऑपरेशन, ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल बाटू शेरिंग, भारत की छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। जनरल बाटू शेरिंग को आज साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर मिला। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उनकी अगवानी की और दोनों अधिकारियों ने हाथ मिलाया। जनरल बाटू शेरिंग ने दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी।

1से 6 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा

लेफ्टिनेंट जनरल बाटू शेरिंग 1-6 फरवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यह यात्रा भारत और भूटान के बीच घनिष्ठ द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने और रक्षा सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर केंद्रित है। दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान जनरल शेरिंग कई प्रमुख गतिविधियों में भाग लेंगे। उनके सेनाध्यक्ष और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, रक्षा सचिव और विदेश सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

कोलकाता में भारतीय सेना के मुख्यालय का दौरा करेंगे

रक्षा मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रॉयल भूटान आर्मी के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल बाटू शेरिंग मानेसर में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और रक्षा छवि प्रसंस्करण और विश्लेषण केंद्र (DIPAC) सहित कई प्रमुख सैन्य संस्थानों का दौरा करेंगे। साथ ही कोलकाता में भारतीय सेना की पूर्वी कमान के मुख्यालय का दौरा करेंगे। वे विजय स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके अपना सम्मान प्रकट करेंगे और पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ से मुलाकात करेंगे।

दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंध होंगे गहरे

रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल बाटू शेरिंग की यह यात्रा दोनों सेनाओं के बीच निरंतर सहयोग का मार्ग प्रशस्त करती है। यह यात्रा दोनों मित्र देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को और गहरा करेगी और आपसी हितों के मामलों पर उनके सहयोग को बढ़ाएगी।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।