Bangladesh के मंदिर से चोरी हुआ सोने का मुकुट, 3 साल पहले PM Modi ने किया था भेंट

Summary :

Bangladesh: बांग्लादेश के श्री श्री जेशोरेश्वरी मंदिर में देवी काली का सोने का मुकुट चोरी हो गया। यह मुकुट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उपहार में दिया गया था। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे इस घटना का पता चला। Highlights Bangladesh के मंदिर से चोरी हुआ सोने का मुकुट 3 साल पहले PM Modi ने किया था भेंट अधिकारीयों द्वारा जांच जारी मंदिर से चोरी हुआ सोने का मुकुट बांग्लादेश के सतखीरा में स्थित मां काली के जेशोरेश्वरी मंदिर की बहुत मान्यता है। जब पीएम मोदी ने साल 2021 में बांग्लादेश का दौरा किया था तो उन्होंने उस मंदिर…

Bangladesh

Bangladesh: बांग्लादेश के श्री श्री जेशोरेश्वरी मंदिर में देवी काली का सोने का मुकुट चोरी हो गया। यह मुकुट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उपहार में दिया गया था। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे इस घटना का पता चला।

Highlights

  • Bangladesh के मंदिर से चोरी हुआ सोने का मुकुट
  • 3 साल पहले PM Modi ने किया था भेंट
  • अधिकारीयों द्वारा जांच जारी

मंदिर से चोरी हुआ सोने का मुकुट

बांग्लादेश के सतखीरा में स्थित मां काली के जेशोरेश्वरी मंदिर की बहुत मान्यता है। जब पीएम मोदी ने साल 2021 में बांग्लादेश का दौरा किया था तो उन्होंने उस मंदिर में मां काली का मुकुट भेंट किया था। अब खबर आई है कि पीएम मोदी द्वारा भेंट किया गया मुकुट मंदिर से चोरी हो गया है। सोने की परत चढ़ा चांदी का मुकुट गुरुवार दोपहर में चोरी हुआ।

पीएम मोदी की ओर से भेंट किया गया सोने का मुकुट बांग्लादेश के मंदिर से चोरी

चोरी करने वाला युवक की पहचान

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में एक युवक दोपहर 2:49 बजे मंदिर में प्रवेश करता हुआ दिखाई दे रहा है। वह मूर्ति के पीछे खड़ा होता है और कुछ ही पलों में मुकुट को अपनी टी-शर्ट के नीचे छिपा लेता है। जींस और सफेद टी-शर्ट पहने हुए इस व्यक्ति ने मुकुट लेने से पहले इधर-उधर देखा, हालांकि इस दौरान वह शांत और संयमित नजर आया। रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर के पुजारी दिलीप बनर्जी ने बताया कि वह मंदिर को बंद कर दोपहर 2 बजे के बाद घर चले गए थे।

बांग्लादेश में काली माता का मुकुट चोरी, -3 साल पहले पीएम मोदी ने किया था  भेंट, देखें Video

रेखा रानी ने मुकुट गायब होने की दी जानकारी

दोपहर करीब 2:30 बजे मंदिर की देखभाल की जिम्मेदारी संभाल रही रेखा रानी ने पूजा के लिए इस्तेमाल की जाने वाली थालियां और गिलास को साफ करने के लिए, प्रवेश द्वार का ताला खोला। कुछ सामान पास के भवन में रखने के बाद जब वह बाकी सामान लाने के लिए मंदिर लौटी तो देखा कि मूर्ति के सिर से मुकुट गायब था। उसने तुरंत सभी को घटना की जानकारी दी।

अधिकारीयों द्वारा जांच जारी

जानकारी के मुताबिक श्यामनगर थाना प्रभारी (जांच) फकीर तैजुर रहमान ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने यह जानकारी दी कि सेना के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 फरवरी, 2021 को मंदिर की अपनी यात्रा के दौरान मुकुट उपहार के रूप में दिया था।

2021 में पीएम मोदी ने किया था भेंट

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर से रामलला के लिए 'विशेष उपहार' लेकर पहुंचे थे पीएम  मोदी | Swami Govind Dev Giri Maharaj PM Narendra Modi 11 days fast for  Ramlala Pran Pratishtha

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर उच्चायोग ने कहा, ‘हमने 2021 में पीएम मोदी की ओर से जेशोरेश्वरी काली मंदिर (सतखिरा) को भेंट किए गए मुकुट की चोरी की रिपोर्ट्स देखीं। इस घटना पर हम गहरी चिंता व्यक्त करते हैं और बांग्लादेश सरकार से चोरी की जांच करने, मुकुट को बरामद करने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं।’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Pannelal Gupta