Google Books Gemini Intelligence Laptops: Google ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा कदम उठाते हुए अपनी नई AI-आधारित लैपटॉप कैटेगरी “Googlebook” पेश कर दी है। कंपनी ने इन लैपटॉप्स को खास तौर पर Gemini AI तकनीक के लिए तैयार किया है, ताकि यूजर्स को पहले से ज्यादा स्मार्ट, तेज और पर्सनलाइज्ड अनुभव मिल सके। करीब 15 साल पहले Chromebook लॉन्च करने के बाद अब Google पूरी तरह नए अंदाज में बाजार में उतर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Google ने अपने Android Show I/O Edition इवेंट के दौरान Googlebook सीरीज से पर्दा उठाया। कंपनी के मुताबिक ये लैपटॉप AI और Gemini इंटीग्रेशन को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इनमें Chrome ब्राउजर के साथ Google Play Store का भी सपोर्ट मिलेगा, जिससे यूजर्स आसानी से ऐप्स डाउनलोड कर सकेंगे और बेहतर डिजिटल अनुभव हासिल कर पाएंगे।
Google Books Gemini Intelligence Laptops: कई बड़ी कंपनियां करेंगी निर्माण

Google ने बताया कि Googlebook की पहली सीरीज को तैयार करने के लिए Acer, Asus, Dell, HP और Lenovo जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की गई है। हालांकि अभी तक इन लैपटॉप्स की कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आई है। कंपनी इन्हें इस साल के fall season में लॉन्च कर सकती है।
Googlebook Specifications: Gemini AI के लिए तैयार किए गए खास लैपटॉप
Google का दावा है कि Googlebook दुनिया के पहले ऐसे लैपटॉप होंगे जिन्हें शुरुआत से ही Gemini Intelligence के हिसाब से डिजाइन किया गया है। ये लैपटॉप एक नए आधुनिक ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे। हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि इसमें कौन-सा OS इस्तेमाल होगा।
GoogleBook Features: Magic Pointer होगा सबसे बड़ा आकर्षण

- Googlebook का सबसे खास फीचर “Magic Pointer” बताया जा रहा है।
- इसे Google DeepMind टीम की मदद से विकसित किया गया है।
- इस फीचर के जरिए यूजर्स केवल कर्सर को किसी जानकारी पर ले जाकर AI सुझाव पा सकेंगे।
- उदाहरण के लिए अगर किसी ईमेल में मीटिंग की तारीख लिखी हो, तो उस पर पॉइंटर ले जाते ही मीटिंग शेड्यूल करने का विकल्प सामने आ जाएगा।
- इन लैपटॉप्स में Gemini AI आधारित “Create your Widget” फीचर भी मिलेगा।
- इसकी मदद से यूजर्स केवल टेक्स्ट लिखकर अपने पसंद के विजेट बना सकेंगे।
- Gemini Gmail, Calendar और इंटरनेट से जानकारी लेकर एक पर्सनलाइज्ड डैशबोर्ड तैयार करेगा।
- इससे ट्रिप प्लानिंग, शेड्यूल मैनेजमेंट और जरूरी अपडेट्स एक ही जगह दिखाई देंगे।
फोन और लैपटॉप का शानदार कनेक्शन
- Googlebook को Android स्मार्टफोन के साथ बेहतर तरीके से जोड़ने पर भी फोकस किया गया है।
- यूजर्स अपने फोन के ऐप्स को सीधे लैपटॉप स्क्रीन पर चला सकेंगे।
- इसके लिए अलग से कोई ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी।
- यानी फोन जेब में रहेगा और उसका काम लैपटॉप पर आसानी से किया जा सकेगा।
- Googlebook में Quick Access नाम का फीचर भी मिलेगा।
- इसके जरिए यूजर्स अपने Android फोन में मौजूद फाइल्स को सीधे लैपटॉप के फाइल मैनेजर में देख सकेंगे।
- इससे फाइल शेयरिंग और ट्रांसफर पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।
- Google ने Googlebook के डिजाइन पर भी खास ध्यान दिया है।
- ये लैपटॉप अलग-अलग स्क्रीन साइज और प्रीमियम डिजाइन में आएंगे।
- कंपनी ने इनमें “Glowbar” डिजाइन एलिमेंट भी शामिल किया है, जो इन्हें आधुनिक और फ्यूचरिस्टिक लुक देगा।
यह भी पढ़ें: Smartphone की ओवरहीटिंग से हैं परेशान? ये Smart Tricks आपके फोन को रखेंगी ठंडा और फास्ट


Download Android App
Download iOS App




