Grand Vitara में आई बड़ी खामी, 39,506 यूनिट्स वापस बुलाई, जानें क्या Free में होगी मरम्मत

Summary :

Maruti Grand Vitara Recall: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुती ने भारतीय बाजार में हैचबैक, मिड SUV से लेकर कई दमदार कार पेश की है। इन्हीं कार में से एक ग्रैंड विटारा एसयूवी ने अपने फीचर और दमदार लुक के दम पर बाजार में धूम मचा रखी है लेकिन इस कार में तकनीकी खामी सामने आने की वजह से कंपनी लगभग 39,506 यूनिट्स को वापस बुलाया है। बता दें कि 9 दिसंबर 2024 से 29 अप्रैल 2025 तक इस SUV की यूनिट्स को रिकॉल किया है। विस्तार से जानते है कि शानदार गाड़ी ग्रैंड विटारा एसयूवी में किन…

Maruti Grand Vitara Recall: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुती ने भारतीय बाजार में हैचबैक, मिड SUV से लेकर कई दमदार कार पेश की है। इन्हीं कार में से एक ग्रैंड विटारा एसयूवी ने अपने फीचर और दमदार लुक के दम पर बाजार में धूम मचा रखी है लेकिन इस कार में तकनीकी खामी सामने आने की वजह से कंपनी लगभग 39,506 यूनिट्स को वापस बुलाया है। बता दें कि 9 दिसंबर 2024 से 29 अप्रैल 2025 तक इस SUV की यूनिट्स को रिकॉल किया है। विस्तार से जानते है कि शानदार गाड़ी ग्रैंड विटारा एसयूवी में किन खामियों का सामना करना पड़ा है।

Maruti Grand Vitara Recall

Maruti Grand Vitara Recall
 Maruti Grand Vitara Recall (source: social media)

शानदार गाड़ी ग्रैंड विटारा एसयूवी की 9 दिसंबर 2024 से 29 अप्रैल 2025 तक की लगभग 39,506 यूनिट्स में फ्यूल गेज सिस्टम में खामी की वजह से वापस बुलाना पड़ा है। बता दें कि इस खामी की वजह से वाहन चालक को वार्निंग लाइट और फ्यूल लेवल इंडिकेटर की सटीक जानकारी नहीं मिल रही थी जिससे वाहन में कितना में पेट्रोल है या कितना बाकी है इसका पता लगाना मुश्किल हो रहा था। इसी कारण की वजह से इस गाड़ी को रिकॉल किया है।

Maruti Grand Vitara Service

ग्रैंड विटारा की 39,506 यूनिट्स को रिकॉल करने और तकनीकी खामी को ठीक करने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है लेकिन कार चालक के मन में एक सवाल जरूर उठा होगा की क्या यह खामी फ्री में ठीक होगी या इसके लिए भुगतान करना होगा। बता दें कि मारुति सुजुकी वर्कशॉप पर कार की जांच की जाएगी अगर यह खामी निकलती है तो फ्री में ही इसकी जांच और मरम्मत की जाएगी साथ ही कंपनी ने इसे प्रिकॉशनेरी कदम बताया है और सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है।

Maruti Suzuki Grand Vitara Price

Maruti Suzuki Grand Vitara Price
Maruti Suzuki Grand Vitara Price (source: social media)

भारतीय बाजार में ग्रैंड विटारा हाइब्रिड एसयूवी काफी लोकप्रिय है लेकिन तकनीकी खामी आने की वजह से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा है। बता दें कि इस कार की शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 10.77 रुपये से शुरू होती है और यह अधिकतम 19.72 लाख रुपये की एक्स शोरूम तक जाती है। साथ ही इस कार में कई वेरिएंट, पेट्रोल, CNG और ऑल-व्हील ड्राइव का विकल्प मिलता है, जिससे इस कार को काफी पंसद किया जा रहा है।

ALSO READ: ₹4.50 लाख कीमत, हाइटेक फीचर, BMW F450GS के पावरट्रेन के सामने KTM 390 Adventure और Himalayan 450 होगी फेल!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।