Greater Noida Road Accident: बाइक और कार की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर, 4 दोस्तों की मौत

Summary :

Greater Noida Road Accident: ग्रेटर नोएडा में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि यह हादसा थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुलेसरा पुस्ता रोड पर हुआ, जहां बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। Greater Noida Road Accident पुलिस के अनुसार, दोपहर लगभग 16 से 18 वर्ष की आयु के चार युवक, सुमित, लवकुश, रिहान और मोनू ठाकुर, TVS Raider…

Greater Noida Road Accident: ग्रेटर नोएडा में आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि यह हादसा थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुलेसरा पुस्ता रोड पर हुआ, जहां बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

Greater Noida Road Accident
Greater Noida Road Accident

Greater Noida Road Accident

पुलिस के अनुसार, दोपहर लगभग 16 से 18 वर्ष की आयु के चार युवक, सुमित, लवकुश, रिहान और मोनू ठाकुर, TVS Raider बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी बीच, सामने से आ रही वैगनआर कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान चारों युवकों की मौत हो गई।

Road Accident News

हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम मच गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, घटना में शामिल वैगनआर कार को कब्जे में ले लिया गया है और चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस पूरे मामले में परिजनों से जानकारी प्राप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सुरक्षा के ठोस इंतजाम की मांग

थाना ईकोटेक-3 पुलिस के अधिकारी और टीम मौके पर पहुंचे और किसी भी तरह की घटना से बचने के लिए शांति व्यवस्था स्थापित की गई। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण माहौल है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुस्ता रोड पर अक्सर तेज रफ्तार से वाहन चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन इस मार्ग पर ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करे ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

ALSO READ: श्रद्धालुओं से भरे ट्रक को कंटेनर ने मारी टक्कर, 9 की मौत 45 घायल; CM योगी ने 2 लाख रुपए मुआवजे का किया ऐलान 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।