Holi Status in Hindi: रंगो का त्योहार होली फाल्गुन महीने की आखिरी पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार न सिर्फ रंगों का बल्कि भाईचारे, अपनापन, प्यार और सौहार्द का भी संदेश देता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर आपसी मतभेदों को भूलकर प्यार से गले लगाते हैं। इस दिन जो लोग घर के पास रहते हैं, उन्हें घर जाकर बधाई देते हैं। लेकिन जो दोस्त और रिश्तेदार दूर रहते हैं, उन्हें संदेश भेजकर शुभकामनाएं देते हैं। इस होली अपनों को शुभकामनाएं भेजकर उनके जीवन में रंग, खुशियां और पॉजिटिविटी की कामना करें। हम आपको होली के लिए कुछ शायरियां भेजते हैं, जो आप अपनों को भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Holi Shayari for WhatsApp: अपनों को भेजें ये प्यारी शायरी

1. लाल गुलाबी रंग में, झूम रहा संसार,
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।
2. पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।
3. अबीर की खुशबू छाए,
हर चेहरा मुस्काए,
मिलकर सब जश्न मनाएं,
होली खुशियां लाए।
4. पिचकारी की धूम मची,
हर गली में खुशियां सजी,
गिले-शिकवे सब भूल जाओ,
होली में हंसी रची।
5. रंग उड़ें आसमान तक,
खुशियां जाए हर मकान तक,
दिल में रहे बस प्यार,
होली पहुंचे हर इंसान तक।
Holi Messages in Hindi: होली के शुभ संदेश

1. वसंत ऋतु की बहार,
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले हरे लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
हैप्पी होली 2026!
2. प्यार के रंगों से भरो पिचकारी,
स्नेह के रंगों से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न छूटे कभी जीवन से,
ऐसी चमक आए आपकी बारी
होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. खुशियों से हो आपकी मुलाकात,
रंगों की आए ऐसी बरसात,
गुझिया की मिठास और अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको होली का त्योहार!
4. सात रंगों से बनी रंगोली,
खुशियों से भर गई मेरी झोली,
रंगों का यह खेल है होली
पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार
अपनों का प्यार, यही है होली का त्योहार
होली 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
5. ठंडाई की मिठास, रंगो की बहार, होली का त्यौहार, आने को है तैयार
थोड़ी सी मस्ती, थोड़ा सा प्यार,
सबसे पहले मुबारक हो आपको होली का त्योहार!
Holi Instagram Captions: इंस्टाग्राम के लिए शार्ट होली कैप्शन

1. आज गुजिया की कैलोरी नहीं गिनी जाएगी”, “बुरा ना मानो, होली है।
2. रंगों से खेलें हम, दिलों से खेलें तुम। होली के रंगों में रंग जाएं हम।
3. होली के इस पावन पर्व पर दिलों के रिश्ते और भी मजबूत हों।
4. होली है, रंगों में खो जाएं, ग़म और तनाव को भुला कर खुशी से मनाएं।
5. जीवन में रंगों की तरह मुस्कान हमेशा बनी रहे। होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
यह भी पढ़ें: ‘जलें गिले-शिकवे’ खिलें खुशियों के रंग! Holika Dahan पर अपनों को भेजें ये 30+ Messages and Quotes






















