Husband kills wife during intimacy: यूपी की रामपुर से एक डरावनी घटना सामने आई है. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जहां पति ने अपनी पत्नी संग शारीरिक संबंध बनाने के दौरान ही पत्नी का गला घोंट दिया. जिसेस उसकी पत्नी की मौत हो गई। मौत के बाद वह पत्नी का शव उसी स्थिति में बिस्तर पर छोड़कर मौके से नौ दो ग्यारह हो गया. बाद में जब बंद घर के अंदर शव मिला तो पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर आगे की जांच कर रही है।
Rampur Murder Case: कहां की है ये घटना?

बता दें कि रामपुर के कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र में शिक्षिका के डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना स्थनीय पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने किसी तरह घर का दरवाजा खुलवाया। रूम के अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान हो गई। बेड पर महिला का शव पड़ा था। शुरूआती जांच में यह पता लगा है कि यह मौत सामान्य तरीके से नहीं हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए गहन जांच भी शुरू कर दी है।
परिजनों का बयान
घटना की सूचना मिलते ही महिला के मायके वाले पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज के लिए मेरी बेटी को अक्सर प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने महिला के पति और देवर पर भी आरोप लगाया है। उन्होंने आगे बताया कि उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार शिकायत भी की लेकिन इस मामले को दबा दिया जाता था। इन सभी आरोपों को सुनते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Husband Kills Wife During Intimacy: पुलिस का बयान
पुलिस के अनुसार, आरोपी पति ने यह स्वीकार कर लिया है कि घटना के समय वह अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इसी दौरान, किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। यह कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी गुस्से से आग-बबूला हो गया और उसने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। कुछ ही पलों में महिला की सांसें थम गईं।
हत्या के बाद, आरोपी घबरा गया और बिना किसी को बताए मौके से फरार हो गया। उसने शव को बिस्तर पर ठीक उसी अवस्था में छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे सीधे जेल भेज दिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू है।





















