आपदा के समय कैसे बचाएं जान? IET लखनऊ की कार्यशाला में मिला लाइव ट्रेनिंग अनुभव

Summary :

IET Lucknow: लखनऊ स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) में शनिवार को सामुदायिक आधारित आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा भारती अवध प्रांत, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में IET के करीब 500 छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सेवा भारती से जुड़े विभिन्न विभागों और जिलों के पदाधिकारी व स्वयंसेवक शामिल हुए। कुल 7 विभागों और 20 जिलों से आए प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। IET Lucknow: दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ…

IET Lucknow: लखनऊ स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) में शनिवार को सामुदायिक आधारित आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा भारती अवध प्रांत, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में IET के करीब 500 छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सेवा भारती से जुड़े विभिन्न विभागों और जिलों के पदाधिकारी व स्वयंसेवक शामिल हुए। कुल 7 विभागों और 20 जिलों से आए प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही।

IET Lucknow: दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। मुख्य अतिथि युधवीर जी, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख (पूर्वी उत्तर प्रदेश) हैं, ने अपने संबोधन में कहा कि आपदा के समय समाज की भागीदारी बेहद जरूरी होती है। उन्होंने युवाओं को इस दिशा में जागरूक और प्रशिक्षित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती अवध प्रांत के अध्यक्ष रविंद्र गंगवार जी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में IET लखनऊ के निदेशक डॉ. विनीत कंसल जी मौजूद रहे।

IET Lucknow
IET Lucknow

Lucknow News: विशेषज्ञों ने साझा किया आपदा प्रबंधन का ज्ञान

कार्यशाला के दौरान शैक्षणिक सत्रों का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. निखिल गंगवार, जो संरचनात्मक इंजीनियर और आपदा प्रबंधन में पीएचडी हैं, ने भवन सुरक्षा, आपदा से बचाव और समुदाय की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, लखनऊ परिसर की असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती आकांक्षा पांडे ने केस स्टडी के माध्यम से छात्रों को वास्तविक आपदा स्थितियों में सही कदम उठाने के तरीके समझाए।

NDRF का लाइव मॉक ड्रिल रहा मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम का सबसे खास हिस्सा दोपहर 2 बजे आयोजित NDRF का लाइव मॉक ड्रिल रहा। उप महानिरीक्षक मनोज शर्मा के नेतृत्व में NDRF की टीम ने आपदा की स्थिति में सुरक्षित बचाव, घायलों की मदद और त्वरित प्रतिक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया। इस अभ्यास से छात्रों और स्वयंसेवकों को वास्तविक परिस्थितियों में कार्य करने का अनुभव मिला और आपदा के समय संयम और समन्वय के महत्व को समझने का अवसर मिला।

IET Lucknow
IET Lucknow

कार्यशाला का उद्देश्य और समापन

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाजसेवियों में आपदा से पहले तैयारी, आपात स्थिति में त्वरित सहायता, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र स्वयंसेवकों, सेवा भारती के पदाधिकारियों, वक्ताओं और NDRF टीम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन गरिमा सिंह ने किया। आयोजन में अभिषेक सिंह (प्रचार प्रमुख), के के सिंह, राहुल, आनंद मिश्रा, मोहित जायसवाल, शिवकुमार गुप्ता और जितेंद्र अवस्थी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: ‘तारीफ और प्रमोशन की होड़ में हाफ एनकाउंटर’, इलाहाबाद हाई कोर्ट की UP पुलिस को कड़ी फटकार, कहा- सजा देने का काम न्यायालयों का है

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।