उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य अभियुक्त के खिलाफ कई मुकदमे पहले से हैं। बहराइच ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक डी.पी. तिवारी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान में थाना खैरी घाट पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति जो अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री संचालित कर रहे हैं, वे प्रोफेशनल हैं।
हाथरस में सट्टा कारोबार का खुलासा, लाखों की नकदी समेत जमीन के कागजात बरामद
पुलिस टीम बनाकर लोनियन पुरवा पहुंची। वहां चेकिंग के दौरान दो लोग पकड़े गए, जिनके पास से अवैध शस्त्र और अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री से संबंधित सामान बड़ी मात्रा में बरामद हुए। पकड़े गए अपराधियों में एक का नाम निसार है। दूसरे का नाम राजेश है। दोनों सीतापुर के रहने वाले हैं। मुख्य अपराधी निसार का आपराधिक इतिहास देखने से पता चला है कि उस पर 15 मुकदमे हैं।
पहले भी बहराइच में एक अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी गई थी। मोतीपुर क्षेत्र के ग्राम बरुआ से मटाईंनपुरवा जाने वाले मार्ग पर, पुलिया के नीचे एक व्यक्ति द्वारा अवैध असलहे बनाने की सूचना प्राप्त होने पर स्वाट और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को पकड़ा था। उसमें कई असलहे पकड़े गए थे।


Download Android App
Download iOS App



