Instants Feature On Instagram: Instagram अपने यूजर्स के लिए कई खास फीचर पेश करता है इसी बीच अब फोटो शेयर और Reels के साथ ही नया Instants Feature लॉन्च कर दिया है। जिससे अब अपने दोस्तों को तुरंत बिना एडिट किए फोटो शेयर कर सकते है। इससे फोटो शेयर करने के प्रोसेस को आसान और तेज बना दिया है। इस फीचर से तुरंत फोटो को शेयर किया जा सकता है साथ ही डिलीट भी किया जा सकता है। अगर आप भी अपने दोस्तों को फोटो शेयर करना चाहते है तो विस्तार से जानें इस फीचर की पूरी जानकारी..
Instants Feature On Instagram

इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए Instants नाम का एक तगड़ा फीचर लॉन्च कर दिया है जिससे फोटो को स्टोरी पर लगाने के बदले अब तुरंत बिना एडिट किए फोटो को शेयर किया जा सकता है। इंस्टा में मेसेज बॉक्स पर क्लिक करने के बाद नीचे ही आपके दोस्तों की Instants फोटो सामने आ जाएगी। जिसे आप सिर्फ एक बार ही देख सकते है और फिर यह फोटो ऑटोमैटिक हट जाएगी। यह नया फीचर IOS Android दोनों के लिए लॉन्च किया गया है।
Instagram New Feature

Instants फीचर आपके इंस्टाग्राम पर Inbox MSG में नीचे की साइड दिख रहा है। बता दें कि अब यूजर्स फोटो क्लिक करके अपने दोस्तों को भेज सकते है साथ ही कैप्शन भी लिख सकते है। दोस्तों तक फोटो पहुंचने के बाद यह स्टैक के रुप में दिखाई देगी जिसमें रिएक्शन और रिप्लाई भी दे सकते है। स्टैक में दिखने वाली फोटो को आपके दोस्त सिर्फ एक बार ही देख सकते है। उसके बाद यह अपने आप हट जाएगी।
Instagram Instants Feature App
Instants फीचर लॉन्च करने के साथ ही Meta ने नया स्टैंडअलोन ऐप भी लॉन्च किया है। यह ऐप भी IOS Android दोनों के लिए सिर्फ कुछ देशों में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने बताया कि इस नए फीचर और ऐप की मदद से यूजर्स नेचुरल फोटो भेज सकेंगे साथ ही कैमरे तक Access भी बढ़ेगा। इस नए ऐप पर लॉगिन करने के लिए इंस्टाग्राम का ही लॉगिन और पासवर्ड लगेगा।


Download Android App
Download iOS App




