Khana Khane ke Vastu Niyam: भूलकर भी इन 5 जगहों पर बैठकर न खाएं खाना, वरना घेर लेगी गरीबी और बीमारियां; यहां जानें भोजन से जुड़े वास्तु नियम

Summary :

Khana Khane ke Vastu Niyam: हिंदू धर्म में भोजन को सिर्फ पेट भरने का साधन ही नहीं, बल्कि एक पवित्र काम माना जाता है। आप कहां बैठकर खाते हैं, इसका सीधा असर आपकी सेहत, मन और पैसों की स्थिति पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ खास जगहों पर बैठकर खाना अशुभ होता है, क्योंकि इससे घर में गरीबी और तनाव बढ़ सकता है। आइए Bhojan se Jude Vastu Niyam में जानें वो कौन सी जगहें हैं, जहां पर भोजन करना आपके लिए अशुभ हो सकता है। Khana Khane ke Vastu Niyam: किन जगहों पर न करें भोजन? 1. किचन…

Khana Khane ke Vastu Niyam: हिंदू धर्म में भोजन को सिर्फ पेट भरने का साधन ही नहीं, बल्कि एक पवित्र काम माना जाता है। आप कहां बैठकर खाते हैं, इसका सीधा असर आपकी सेहत, मन और पैसों की स्थिति पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ खास जगहों पर बैठकर खाना अशुभ होता है, क्योंकि इससे घर में गरीबी और तनाव बढ़ सकता है। आइए Bhojan se Jude Vastu Niyam में जानें वो कौन सी जगहें हैं, जहां पर भोजन करना आपके लिए अशुभ हो सकता है।

Khana Khane ke Vastu Niyam: किन जगहों पर न करें भोजन?

1. किचन में बैठकर खाना

Khana Khane ke Vastu Niyam
Khana Khane ke Vastu Niyam (Source: Social Media)

रसोई को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। इसलिए रसोई के अंदर या बिल्कुल दरवाजे पर बैठकर खाना शुभ नहीं होता। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की बरकत रुक जाती है, पैसा हाथ में नहीं टिकता और परिवार में अनबन बढ़ सकती है।

2. बिस्तर पर बैठकर खाना

आजकल लोग अक्सर टीवी या मोबाइल देखते हुए बिस्तर पर ही खाना खा लेते हैं। वास्तु के अनुसार, यह बहुत गलत आदत है। बिस्तर सोने के लिए होता है और खाना शरीर को ऊर्जा देने के लिए। इन दोनों को मिलाने से घर में आलस बढ़ता है, मानसिक तनाव होता है और पैसों की तंगी शुरू हो सकती है।

3. गंदगी या टूटी-फूटी फर्नीचर पर खाना

Khana Khane ke Vastu Niyam
Khana Khane ke Vastu Niyam (Source: Social Media)

अगर आप ऐसी जगह बैठकर खाते हैं जहां गंदगी हो या फर्नीचर टूटा हुआ हो, तो इससे वास्तु दोष लगता है। ऐसी जगहों पर नकारात्मक ऊर्जा होती है जो आपके विचारों को भी खराब करती है। खाना हमेशा साफ-सुथरी और शांत जगह पर ही खाना चाहिए।

4. जूते-चप्पलों के पास बैठकर खाना

जल्दबाजी में लोग जूते-चप्पलों वाली जगह पर बैठकर खाना खा लेते हैं। वास्तु के अनुसार, यह जगह अशुद्ध होती है और यहां बैठकर खाने से लक्ष्मी जी नाराज होती हैं, जिससे आर्थिक संकट आ सकता है। भोजन के समय आस-पास का माहौल साफ और पवित्र होना चाहिए।

5. मेन गेट के पास बैठकर खाना

घर के मेन गेट के पास बैठकर खाना भी वास्तु में गलत बताया गया है। यहां से ऊर्जा का आना-जाना लगा रहता है, जिससे मन अशांत रहता है। यहां बैठकर खाने से फालतू के खर्चे बढ़ते हैं और धन जमा करने में मुश्किलें आती हैं।

भोजन से जुड़े कुछ जरूरी नियम

Khana Khane ke Vastu Niyam
Khana Khane ke Vastu Niyam (Source: Social Media)
  • खाना हमेशा शांत मन से और साफ जगह पर बैठकर खाएं।
  • खाना खाते समय गुस्सा, बहस या कोई कड़वी बात न करें।
  • पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की ओर मुख करके भोजन करने से घर में खुशहाली और धन-दौलत आती है।
  • जमीन पर बैठकर खाना सबसे अच्छा है, क्योंकि यह पाचन में सुधार करता है और वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।