Iran Deputy Foreign Minister India Visit: भारत ब्रिक्स 2026 की अध्यक्षता कर रहा है और 14-15 मई को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। इस दौरान ईरान के कानूनी और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उप विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी राजधानी में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा कर सकते हैं। वहीं रूस ने 29 अप्रैल को कहा था कि उसके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए भारत का दौरा करेंगे।
विदेश मंत्रियों की बैठक
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि कि यह आयोजन मौजूदा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों और वैश्विक शासन को मजबूत करने की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करेगा। 14-15 मई को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।
द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा
प्रवक्ता ज़खारोवा ने कहा कि ब्रिक्स सहयोगी देशों के विदेश मंत्री बैठक के दौरान कई सत्रों में भाग लेंगे। लावरोव की नई दिल्ली यात्रा के दौरान, उनके भारतीय एस. जयशंकर के साथ वार्ता सहित एक पूर्ण प्रारूप का द्विपक्षीय कार्यक्रम भी शामिल है। उम्मीद है कि चर्चा में द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा, जिसमें उच्चतम, उच्च और कार्यकारी स्तरों पर आगामी मुलाकातों का कार्यक्रम भी शामिल है।
उप विदेश मंत्रियों और विशेष दूतों की बैठक
व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी रूसी-भारतीय आयोग की बैठकों की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, पारस्परिक रूप से लाभकारी सभी एजेंडा की समीक्षा की जाएगी। इसी बीच, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के लिए ब्रिक्स उप विदेश मंत्रियों और विशेष दूतों की बैठक 23-24 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित की गई, जहां वर्तमान क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर विचारों पर चर्चा की गई।
क्या है ब्रिक्स?
ब्रिक्स विश्व के ग्यारह प्रमुख उभरते बाजारों और विकासशील देशों को एक साथ लाता है, जिसमें ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल है। यह वैश्विक और क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों और वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक शासन से जुड़े मुद्दों पर विचार और सहयोग के लिए एक उपयोगी मंच के रूप में कार्य करता है।
भारत में ब्रिक्स की अध्यक्षता
भारत, 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता का भार संभाल रहा है और इस वर्ष यह लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण विषय से प्रेरित है, जो प्रधानमंत्री द्वारा 2025 में रियो डी जनेरियो में आयोजित 17 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में व्यक्त किए गए जन-केंद्रित और मानवता को दर्शाता है।


Download Android App
Download iOS App




