Iran-Israel Conflict: ईरान से अपने नागरिकों को निकालेगा ऑस्ट्रेलिया

Summary :

300 नागरिकों ने इजरायल छोड़ने की इच्छा जताई

ईरान और इजरायल के बढ़ते संघर्ष के बीच ऑस्ट्रेलिया ने ईरान से अपने नागरिकों को निकालने की योजना बनाई है। रक्षा मंत्री पैट कॉनरॉय ने बताया कि हवाई क्षेत्र बंद होने के बावजूद, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए सरकार विभिन्न उपाय कर रही है।

ईरान और इजरायल में बढ़ते तनाव के बीच ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने ईरान से अपने नागरिकों को निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। रक्षा उद्योग मंत्री पैट कॉनरॉय ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (एबीसी) रेडियो को बताया कि सरकार ईरान में उन नागरिकों को निकालने की योजना बना रही है, जो मिडिल-ईस्ट में संघर्ष के बीच देश छोड़ना चाहते हैं। पैट कॉनरॉय ने कहा, “इस समय हवाई क्षेत्र बंद हैं, इसलिए विमानों का आवागमन बाधित है, लेकिन हम ऑस्ट्रेलियाई लोगों को निकालने या उन क्षेत्रों के फिर से खुलने पर उन्हें कमर्शियल फ्लाइट्स में सवार होने में मदद करने की योजना बना रहे हैं। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस क्षेत्र में वर्तमान में मौजूद सभी ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को विदेश डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स एंड ट्रेड (डीएफएटी) के साथ रजिस्ट्रेशन की सलाह दी गई है।

विदेश मामलों के मंत्री पेनी वोंग ने सोमवार को कहा कि 350 ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों ने डीएफएटी को ईरान छोड़ने की अपनी इच्छा के बारे में सूचित किया है। 300 नागरिकों ने इजरायल छोड़ने की इच्छा जताई है। अभी अन्य लोगों के रजिस्ट्रेशन करवाने की उम्मीद है। पेनी वोंग ने कहा है कि सरकार लोगों को सुरक्षित निकालने में मदद के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। शुक्रवार की सुबह से ही, इजरायल ने तेहरान और ईरान के अन्य क्षेत्रों पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इन हमलों में कई शीर्ष सैन्य कमांडर, परमाणु वैज्ञानिक और नागरिक मारे गए।

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को लास्ट वार्निंग, बोले- खाली करो तेहरान

इसके जवाब में, ईरान ने इजरायल में विभिन्न लक्ष्यों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की एक सीरीज शुरू की है, जिससे कई लोग हताहत हुए हैं। ईरान-इजरायल में तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी ईरान को न्यूक्लियर वेपन बनाने से रोकने की चेतावनी देते हुए लोगों को तुरंत तेहरान खाली करने को कह चुके हैं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.