अमेरिकी हमलों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को भारी नुकसान: CIA

Summary :

ईरान और इजरायल के बीच 12 दिनों तक चले संघर्ष में अमेरिका ने ईरान के परमाणु स्थलों पर हवाई हमला किया था। इस हमले में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को न्यूनतम नुकसान हुआ है, सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) ने एक विश्वसनीय खुफिया निकाय का हवाला देते हुए पुष्टि करते हुए बताया कि वाशिंगटन के हमलों से तेहरान की प्रमुख परमाणु सुविधाओं को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा है और हमले में ध्वस्त हुए परमाणु ठिकानों के पुनर्निर्माण में वर्षों लगेंगे। सीआईए की यह पुष्टि 22 जून को अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर किए गए हमलों के पैमाने और…

ईरान और इजरायल के बीच 12 दिनों तक चले संघर्ष में अमेरिका ने ईरान के परमाणु स्थलों पर हवाई हमला किया था। इस हमले में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को न्यूनतम नुकसान हुआ है, सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) ने एक विश्वसनीय खुफिया निकाय का हवाला देते हुए पुष्टि करते हुए बताया कि वाशिंगटन के हमलों से तेहरान की प्रमुख परमाणु सुविधाओं को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा है और हमले में ध्वस्त हुए परमाणु ठिकानों के पुनर्निर्माण में वर्षों लगेंगे। सीआईए की यह पुष्टि 22 जून को अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर किए गए हमलों के पैमाने और प्रभाव के बारे में बढ़ती रिपोर्टों के बीच आई है।

CIA निदेशक का बयान

CIA निदेशक जॉन रेटक्लिफ ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सीआईए इस बात की पुष्टि कर सकती है कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी से संकेत मिलता है कि अमेरिकी हमलों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इसमें ऐतिहासिक रूप से विश्वसनीय और खुफिया जानकारी शामिल है कि कई प्रमुख ईरानी परमाणु सुविधाएं नष्ट हो गई हैं और उन्हें कई वर्षों में फिर से बनाना होगा।

CIA की खुफिया जानकारी

CIA अभी भी खुफिया जानकारी एकत्र कर रहे है और निर्णयकर्ताओं और निरीक्षण निकायों को सूचित करती रहती है। उन्होंने वादा किया कि मामले के राष्ट्रीय महत्व को देखते हुए जब भी संभव होगा, जानकारी जनता के साथ साझा की जाएगी। इस मामले के राष्ट्रीय महत्व को देखते हुए और पारदर्शिता प्रदान करने के हर प्रयास में अमेरिकी जनता को भी जानकारी देंगे।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा करते हुए बताया कि रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और पेंटागन के वरिष्ठ सैन्य प्रतिनिधि आज सुबह 8 बजे मीडिया ब्रीफिंग करेंगे, जिसमें जटिल और जोखिम भरे ऑपरेशन में शामिल अमेरिकी पायलटों की भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।