Israel Attack Lebanon Update: इजरायल और लेबनान के बीच 17 अप्रैल से लागू युद्धविराम के बावजूद एक बार फिर इजरायल ने लेबनान पर कहर बरसाया है। इस हमले में 17 लोगों की मौैत हुई है। बता दें, कि इससे पहले शनिवार को भी इजरायल ने लेबनान पर जोरदार हमला किया था, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हुई थी।
वहीं इजरायली सेना (IDF) ने सीमा के पास यारून इलाके में स्थित एक कैथोलिक कॉन्वेंट को बुलडोजर से गिरा दिया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां एक स्कूल और क्लीनिक भी चल रहे थे और दो नन रहती थीं। इस घटना के बाद धार्मिक स्थल को निशाना बनाने के आरोप लगे हैं।
Israel Attack Lebanon Update: IDF का पक्ष
इजरायली सेना का कहना है कि इस परिसर का इस्तेमाल हिजबुल्ला की गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। हालांकि, सेना ने यह भी दावा किया कि जिस हिस्से को गिराया गया, उसमें धार्मिक प्रतीक नहीं थे और चर्च को नुकसान नहीं पहुंचाया गया।
लेबनान चर्च ने आरोपों को नकारा
लेबनान के कैथोलिक चर्च ने इजरायल के दावों को गलत बताया था। उनका कहना है कि इस जगह पर किसी तरह की सैन्य गतिविधि नहीं होती थी। IDF ने दक्षिणी लेबनान के नौ गांवों के लोगों को इलाका खाली करने की चेतावनी दी है। सेना का कहना है कि हिजबुल्ला इन क्षेत्रों का इस्तेमाल इजरायल पर हमलों के लिए कर रहा है।
इजरायल ने दावा किया था कि उसने पिछले 24 घंटों में दक्षिणी लेबनान में करीब 50 हवाई हमले किए थे। वहीं हिजबुल्ला ने कहा था कि उसके लड़ाकों ने बेयेद गांव में एक घर में मौजूद इजरायली सैनिकों पर ड्रोन से हमला किया।
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ के तहत दो छोटी नावों को बनाया निशाना, पांच की मौत : ईरान


Download Android App
Download iOS App




