हमास के आतंकवादियों ने गाजा के एक स्कूल से इजरायली सैनिकों पर गोलीबारी की, जहां नागरिक शरण लिए हुए थे। गुरुवार को सेना को खुफिया जानकारी मिली थी कि हमास के दर्जनों आतंकवादी नागरिक आबादी वाले एक स्कूल में घुसे हुए हैं।
आईडीएफ ने कहा, “आतंकवादियों ने महिलाओं और बच्चों के पीछे छिपकर बलों पर आरपीजी और छोटे हथियारों से गोलीबारी करने के लिए स्कूल क्षेत्र में नागरिकों की उपस्थिति का फायदा उठाया है।”
188वीं ब्रिगेड की लड़ाकू टीम के बलों ने स्कूल पर छापा मारा और दर्जनों आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। आईडीएफ ने कहा कि यूएनआरडब्ल्यूए शरणार्थी शिविर के अंदर कम से कम नौ सुरंग शाफ्ट पाए गए।
शनिवार को भी, इजरायली लड़ाकू विमानों ने मेटुला की सीमा के पार एक लेबनानी गांव कफरकेला के इलाके में हिजबुल्लाह के आतंकी ढांचे को निशाना बनाया। 7 अक्टूबर के बाद से हिजबुल्लाह ने गांव से बड़ी संख्या में रॉकेट दागे हैं।
बता दें कि गाजा सीमा के पास इजरायली समुदायों पर हमास के हमलों में कम से कम 1,200 लोग मारे गए थे। वहीं हमास द्वारा गाजा में बंदी बनाए गए पुरुषों, महिलाओं, बच्चों, सैनिकों और विदेशियों की संख्या अब 129 हो चुकी है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



