Israel ने किया गाजा पर हवाई हमला, 47 फिलिस्तीनी की मौत

Summary :

Israel और गाजा के बीच कई महीनों से जंग जारी है। दोनों देशो के बीच जंग में गाजा को भारी को नुकसान हुआ है। इसी बीच इजरायल ने एक बार फिर गाजा पर हवाई हमला किया है। बताया जा रहा है कि इस हवाई हमले में लगभग 47 फिलिस्तीनी की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीजफायर पर हमास का समर्थन गाजा में हमले को रोकने के लिए फिलिस्तीनी गुटों से चर्चा के बाद हमास ने 60 दिवसीय युद्ध विराम पर बातचीत के लिए सहमती जताई है साथ ही सीजफायर…

Israel और गाजा के बीच कई महीनों से जंग जारी है। दोनों देशो के बीच जंग में गाजा को भारी को नुकसान हुआ है। इसी बीच इजरायल ने एक बार फिर गाजा पर हवाई हमला किया है। बताया जा रहा है कि इस हवाई हमले में लगभग 47 फिलिस्तीनी की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सीजफायर पर हमास का समर्थन

गाजा में हमले को रोकने के लिए फिलिस्तीनी गुटों से चर्चा के बाद हमास ने 60 दिवसीय युद्ध विराम पर बातचीत के लिए सहमती जताई है साथ ही सीजफायर की गारंटी की भी मांग की है। बता दें कि इस सहमती के बाद गाजा में राहत सामाग्री पहुंचाने में मदद मिलेगी।

ट्रंप ने बनाया दबाव

बता दें कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू वाशिंगटन यात्रा पर गए थे। इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध को रोकने के लिए दबाव बनाया था। इस यात्रा से पहले ही हमास ने फिलिस्तीनी गुटों से चर्चा करके सीजफायर पर सहमती जता दी है।

गाजा में मौत का आंकड़ा

दोनो देशों के बीच जारी जंग में गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इजरायल के हवाई हमले में मारे गए लोगों का आंकड़ा जारी किया है। बता दें कि इस आंकड़ों के अनुसार गाजा में लगभग 57,338 लोगों की मौत हुई है और लगभग 135,957 लोग घायल हुए है। बताया जा रहा है कि गाजा के अस्पतालों में उपचार के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई साथ ही इजरायल का गाजा पर हमला जारी है।

Also Read: Russia and Ukraine के बीच तेज हुई जंग, यूक्रेन ने रूस के एयरबेस को बनाया निशाना

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।