13 हजार करोड़ का घोटाला, मोती से भरे 150 बक्से, 50KG सोना, जानें कैसे फंसा Nehal Modi

Summary :

नीरव मोदी के छोटे भाई Nehal Modi को अमेरिका में धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि CBI और ED द्वारा किए गए प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर नेहल मोदी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद अब नीरव मोदी की भी मुश्किलें बढ़ गई है। अधिकारियों ने बताया कि नीरव मोदी ने 13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी मामले में अपराध की आय को वैध बनाने में भूमिका निभाई थी। साथ ही संपत्तियों को गायब करने, छिपाने और सबूतों को मिटाने करने में भी भूमिका निभाई थी। CBI और ED ने किया…

नीरव मोदी के छोटे भाई Nehal Modi को अमेरिका में धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि CBI और ED द्वारा किए गए प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर नेहल मोदी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद अब नीरव मोदी की भी मुश्किलें बढ़ गई है। अधिकारियों ने बताया कि नीरव मोदी ने 13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी मामले में अपराध की आय को वैध बनाने में भूमिका निभाई थी। साथ ही संपत्तियों को गायब करने, छिपाने और सबूतों को मिटाने करने में भी भूमिका निभाई थी।

CBI और ED ने किया खुलासा

बता दें कि Nehal Modi को अमेरिका में गिरफ्तार किए जाने के बाद CBI और ED ने बड़ा खुलासा किया है। इस खुलासो के अनुसार नीरव मोदी ने नेहल मोदी की मदद की थी और सबूतों को मिटाने में भागीदारी निभाई थी और कमाई को वैध करने की भी कोशिश की थी। बता दें कि यह घोटाला देश के इतिहास में सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक है।

35 लाख दिरहम नकद और 50KG सोना

Nehal Modi ने प्रमुख साजिशकर्ता मिहिर भंसाली के साथ मिलकर हांगकांग से 60 लाख अमेरिकी डॉलर कीमती हीरे, 150 बक्से कीमती मोती, दुबई से 35 लाख दिरहम नकद और 50KG सोना लेकर भागे थे। इस कांड में सबूतों को मिटाने के लिए नेहल मोदी ने मोबाइल फोन और सर्वर समेत कई डिजिटल सबूतों को नष्ट किया है।

50KG सोना गायब किया

Nehal Modi ने इतनी बड़ी धोखाधड़ी के बाद भी दुबई में फायरस्टार डायमंड से 50KG सोना गायब किया था। वहीं नीरव मोदी के भाई पर भी PMLA, 2002 की धारा 3 के तहत धन शोधन में मदद करने का आरोप है और वह PMLA, 2002 की धारा 4 के तहत आरोपी ठहराया गया है।

Also Read: Nirav Modi का भाई गिरफ्तार, इस मामले में हुई कार्रवाई

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।