Israel Lebanon Ceasefire Violation: इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर का ऐलान हो गया है लेकिन इजरायली सेना के ताबड़तोड़ हमले जारी है। इसी बीच दक्षिणी लेबनान में IDF ने तीन हिज़्बुल्लाह लड़ाकों को मार गिराया है। साथ ही हिज्बुल्लाह की कमर तोड़ने के लिए व्यापक अभियान के तहत समूह के स्थलों को नष्ट करने के उद्देश्य से पूरे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे पर बमबारी भी की।
Israel Lebanon Ceasefire Violation: कई क्षेत्रों पर बमबारी

सेना ने दक्षिणी लेबनान में कई क्षेत्रों पर बमबारी की है, जिस पर वह नियंत्रण करना चाहती है, विशेष रूप से येलो लाइन के उत्तर में स्थित स्थानों को निशाना बनाते हुए। बमबारी की जानकारी देते हुए बताया कि इस हमले में एक इजरायली सैनिक मामूली रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए ले जाया गया।
दो सुरंग को बमबारी में उड़ा दिया
इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के लड़ाके ढेर करने के साथ ही दो सुरंग को बमबारी में उड़ा दिया है। बता दें कि लगभग दो किलोमीटर लंबी दो सुरंगों को उड़ाया गया है। ये सुरंगें हिजबुल्लाह ने ईरान की मदद से बनाई थी, जिससे इजरायल की दूरी सिर्फ 10 किलोमीटर पर थी। बताया जा रहा है कि इजरायल ने 450 टन के विस्फोटक का इस्तेमाल कर इन सुरंगों का बमबारी करके उड़ा दिया है।
Israel Attacks Lebanon: इज़रायल के साथ सीधी बातचीत में शामिल होने से मना

हिज़्बुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने इज़रायल के साथ सीधी बातचीत में शामिल होने से मना करते हुए इज़राइली आक्रामकता के खिलाफ निरंतर प्रतिरोध पर ज़ोर दिया। इस दौरान कासिम ने कहा कि सीधी बातचीत संभव नहीं है और हम हथियार नहीं छोड़ेंगे, और रक्षा और जमीनी स्तर पर हमने टकराव के लिए अपनी तत्परता साबित कर दी है।
ALSO READ: पाकिस्तान में मचा हाहाकार, गुब्बारों में गैस भरकर लोग बना रहे खाना, अधिक कीमत से भुखमरी की हालात


Download Android App
Download iOS App




