इजरायल का ट्रिपल अटैक, लेबनान, तेहरान और गाजा में किए ताबड़तोड हमले, गर्भवती महिला, बच्चे समेत 12 फिलिस्तीनियों की मौत

Israel Strikes In Gaza

Israel Strikes In Gaza: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच भीषण जंग जारी है और इजरायल लगातार ताबड़तोड़ हमले कर रहा है साथ ही ईरान भी खाड़ी देशों में जबरदस्त पलटवार कर रहा है। इसी बीच इजरायल सिर्फ एक देश नहीं ब्लकि तीन देशों में ट्रिपल अटैक कर रहा है। इज़रायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गाजा पर भीषण हमला किया है और इस हमले में गर्भवती महिला, बच्चे समेत 12 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है।

इजरायल औऱ गाजा का युद्ध

ईरानी खुफिया एजेंसियों के निर्देशों पर काम हमला किया जा रहा है और इज़राइली दावा करते हैं कि मारे गए आतंकवादी इज़रायल में आतंकी हमलों को अंजाम देने का प्रयास कर रहा था। इजरायल औऱ गाजा का युद्ध कई सालों से चल रहा है और इजरायल के रक्षा बलों ने गाजा में कई भीषण हमले किए है। अब इजरायल की तरफ से दागी गई मिसाइल एक घर में गिरी थी जिसमें परिवार के सदस्यों के मारे जाने की खबर सामने आई है। वहीं इससे पहले भी पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाते हुए 8 अधिकारियों की मौत हुई थी।

लेबनान में ताबड़तोड़ हवाई हमले

इजरायली सेना ने लेबनान में ताबड़तोड़ हवाई हमले किए है और राजधानी में अभियान के दौरान हिजबुल्लाह के कमांड केंद्रों को नष्ट कर दिया है। बेरुत पर यह हमला क्षेत्रीय संघर्ष के बढ़ते दायरे के साथ हवाई गतिविधियों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का संकेत है। दक्षिणी लेबनान में स्थित अल-क़तरानी क्षेत्र में हिज़्बुल्लाह के कई ठिकानों को निशाना बनाया है। संयुक्त अमेरिकी इजरायली हमले की शुरुआत के बाद से लेबनान में इजरायली सैन्य कार्रवाई के परिणामस्वरूप कम से कम 826 लोगों की मौत हुई है।

तेहरान समेत कई शहरों मे इजरायल की भीषण बमबारी

ईरान के तेहरान समेत कई शहरों मे इजरायल की भीषण बमबारी जारी है। इसी बीच ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अपने देश के ‘दुश्मन’ से मुआवजे की मांग दोहराई है।खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच ईरान लगातार दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बना रहा है और मिसाइल- ड्रोन अटैक से हमला कर रहा है।

ALSO READ: दुबई एयरपोर्ट पर ईरान ने किया ड्रोन अटैक, भीषण आग लगने के बाद सभी उड़ानें रद्द, जानें क्यों टारगेट पर है दुबई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।