Kanpur : बंद कमरे में मिली 4 लाशें, फैक्ट्री में करता था मजदूरी; इमोशनल कर देगी पूरी कहानी

Summary :

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित पनकी थाना इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। एक कमरे में सो रहे चार युवकों की मौत हो गई। सुबह जब दरवाजा खुला तो कमरे में चारों का शव पड़ा था, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच तेज कर दी है। Kanpur Latest News: ऑयल सीड्स कंपनी की घटना जानकारी के अनुसार, पनकी के इंडस्ट्रियल एरिया में डी-58, साइड नंबर-2 स्थित एक ऑयल सीड्स कंपनी के कमरे में चार युवकों की मौत…

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित पनकी थाना इलाके के इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। एक कमरे में सो रहे चार युवकों की मौत हो गई। सुबह जब दरवाजा खुला तो कमरे में चारों का शव पड़ा था, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच तेज कर दी है।

Kanpur Latest News: ऑयल सीड्स कंपनी की घटना

Kanpur Oil Seeds Company Room Death
Kanpur Oil Seeds Company Room Death (credit-sm)

जानकारी के अनुसार, पनकी के इंडस्ट्रियल एरिया में डी-58, साइड नंबर-2 स्थित एक ऑयल सीड्स कंपनी के कमरे में चार युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी युवक वहीं ऑयल सीड्स कंपनी के कमरे में रात में सोए थे और सुबह उनका शव कमरे में पाया गया। मृतकों की पहचान अमित वर्मा (32), संजू सिंह (22), राहुल सिंह (23), और दौड़ अंसारी (28) के रूप में हुई है। ये सभी देवरिया जिले के ग्राम तौकलपुर के रहने वाले थे।

Kanpur Oil Seeds Company Room Death: क्या है पूरी घटना?

Kanpur Oil Seeds Company Room Death (credit-sm)
Kanpur Oil Seeds Company Room Death (credit-sm)

प्राथमिक जांच में पता चला है कि जिस कमरे में चारों का शव मिला, वह अंदर से बंद था। कमरे में एक तसले में जलता हुआ कोयला भी मिला है। पुलिस और फोरेंसिक टीम का मानना है कि शायद यह हादसा दम घुटने की वजह से हुआ हो, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

Kanpur News: पुलिस ने घटना पर क्या-कुछ कहा?

Kanpur News
Kanpur News (credit-sm)

मौके पर फोरेंसिक टीम ने पूरी जांच की और साक्ष्य जुटाए। कमरे को भी सील कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल तो मामला दम घुटने का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग और आसपास के लोग दहशत में हैं। पुलिस-प्रशासन ने तुरंत अतिरिक्त बल तैनात कर दिया और सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।

ये भी पढ़ें: गला दबाया, थप्पड़ मारे, घसीटा और कमरे में किया बंद, मैडम के बेटे के पैर में लगी चोट तो स्टूडेंट को दी ऐसी सज़ा सुनकर कांप उठेंगे आप

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।