बिसवां में श्री सौभाग्यम में हुआ कंटेंट मीट-अप, यूट्यूबर रवि वर्मा ने साझा किया सफलता का सफर

Summary :

Biswan News: बिसवां में स्थानीय श्री सौभाग्यम में शुक्रवार को एक विशेष कंटेंट मीट-अप का आयोजन किया गया, जिसमें मशहूर यूट्यूबर रवि वर्मा ने अपने अनुभव और सफलता की कहानी युवाओं के साथ साझा की। रवि वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी यूट्यूब यात्रा वर्ष 2017 में शून्य से शुरू की थी और आज उनके चैनल ने 11 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। UP News: जीरो से हीरो बनने तक का सफर तय किया- रवि वर्मा कार्यक्रम में रवि वर्मा ने कहा कि “जीरो से हीरो” बनने का सफर बेहद मुश्किल था, क्योंकि उस समय बिसवां में…

Biswan News: बिसवां में स्थानीय श्री सौभाग्यम में शुक्रवार को एक विशेष कंटेंट मीट-अप का आयोजन किया गया, जिसमें मशहूर यूट्यूबर रवि वर्मा ने अपने अनुभव और सफलता की कहानी युवाओं के साथ साझा की। रवि वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी यूट्यूब यात्रा वर्ष 2017 में शून्य से शुरू की थी और आज उनके चैनल ने 11 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है।

UP News: जीरो से हीरो बनने तक का सफर तय किया- रवि वर्मा

कार्यक्रम में रवि वर्मा ने कहा कि “जीरो से हीरो” बनने का सफर बेहद मुश्किल था, क्योंकि उस समय बिसवां में बहुत कम लोग यूट्यूब या डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के बारे में जानते थे। शुरुआती दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि सीमित साधनों और कम जानकारी के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार सीखते हुए आगे बढ़ते रहे।

Biswan News: इन जिलों के कंटेंट क्रिएटर हुए शामिल

इस कंटेंट मीट-अप का आयोजन रवि वर्मा द्वारा किया गया, जिसमें जिला सीतापुर, लखीमपुर और बाराबंकी से भी अनेक कंटेंट क्रिएटर शामिल हुए। कार्यक्रम में युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि एक अच्छी सोच, सकारात्मक दृष्टिकोण और गुणवत्तापूर्ण कंटेंट के साथ कोई भी अपनी डिजिटल यात्रा शुरू कर सकता है। मीट-अप के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इस आयोजन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम जिले के टैलेंट को एक नया मंच प्रदान करते हैं.

ये भी पढ़ें: गला दबाया, थप्पड़ मारे, घसीटा और कमरे में किया बंद, मैडम के बेटे के पैर में लगी चोट तो स्टूडेंट को दी ऐसी सज़ा सुनकर कांप उठेंगे आप

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।