पंजाब के बाद IED धमाके से दहला पाकिस्तान, 4 पुलिसकर्मियों समेत 9 लोग घायल, पेट्रोलिंग टीम को बनाया निशाना

Summary :

Khyber Pakhtunkhwa IED Blast: पाकिस्तान में IED धमाके के बाद हड़कंप मच गया है। बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवत जिले के सेराई नौरंग कस्बे में IED  विस्फोट में चार पुलिसकर्मियों समेत नौ लोग घायल हो गए। यह घटना य फल और सब्जी बाजार के पास भीड़-भाड़ वाले बन्नू-डीआई खान रोड पर घटी। जिला पुलिस प्रवक्ता कुदरतुल्लाह खान ने बताया कि हमलावरों ने शहीद असमतुल्लाह खान खट्टक पुलिस स्टेशन से संबंधित एक पुलिस गश्ती दल को निशाना बनाया। मोटरसाइकिल में IED लगाया था पुलिस के अनुसार आतंकवादियों ने एक मोटरसाइकिल में आईईडी लगाया था जिसका उद्देश्य विशेष रूप…

Khyber Pakhtunkhwa IED Blast: पाकिस्तान में IED धमाके के बाद हड़कंप मच गया है। बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवत जिले के सेराई नौरंग कस्बे में IED  विस्फोट में चार पुलिसकर्मियों समेत नौ लोग घायल हो गए। यह घटना य फल और सब्जी बाजार के पास भीड़-भाड़ वाले बन्नू-डीआई खान रोड पर घटी। जिला पुलिस प्रवक्ता कुदरतुल्लाह खान ने बताया कि हमलावरों ने शहीद असमतुल्लाह खान खट्टक पुलिस स्टेशन से संबंधित एक पुलिस गश्ती दल को निशाना बनाया।

मोटरसाइकिल में IED लगाया था

पुलिस के अनुसार आतंकवादियों ने एक मोटरसाइकिल में आईईडी लगाया था जिसका उद्देश्य विशेष रूप से भीड़‌भाड़ वाले शहरी इलाके से गुजरते समय पुलिस वाहन पर हमला करना था। विस्फोट से पुलिस वैन को काफी नुकसान पहुंचा और आसपास की कई नागरिक दुकानों और खड़ी गाड़ियों पर भी इसका असर पड़ा। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे इलाके में बिजली लाइन को नुकसान पहुंचा।

Khyber Pakhtunkhwa IED Blast: धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी

बता दें कि मोटरसाइकिल में आईईडी लगाया गया था और जैसे ही पुलिस की गाड़ी वहां से गुजरी तभी भीषण विस्फोट हो गया जिससे हड़कंप मच गया और धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी गई। विस्फोट में घायल हुए लोगों में हेड कांस्टेबल वहीदुल्लाह और कांस्टेबल सैयद अनवर, हादिउल्लाह और इकरामउल्लाह शामिल हैं।

Pakistan Blast News: विस्फोट में 9 लोग घायल

विस्फोट के बाद 9 लोग घायल हो गए जिसमें  जिनमें चार कानून प्रवर्तन अधिकारी और पांच नागरिक थे, जिनमें तीन नाबालिग और दो बुजुर्ग पुरुष शामिल थे। बन्नू क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी सज्जाद खान ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें सही उपचार मिल सके। साथ ही बताया कि  आतंकवादियों के ऐसे कायरतापूर्ण कृत्य पुलिस बल के संकल्प को नहीं तोड़ेंगे  और अधिकारी शांति के शत्रुओं की नापाक योजनाओं को विफल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

ALSO READ: “पाषाण काल में भेज देंगे”..अगले 3 हफ्ते में होगा कड़ा प्रहार, देश के नाम संबोधन में ट्रंप ने दी धमकी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।