उत्तर प्रदेश में गैस एजेंसी के बाहर रात 3 बजे से लगी लंबी लाइन, पुलिस सुरक्षा के बीच मिल रहे सिलेंडर

Summary :

LPG Shortage in UP: एलपीजी गैस की कमी के कारण उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में ग्राह देर रात से ही गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े हैं, जिससे वह अपने घर में खाना पकाने की जरूरतों के लिए सिलेंडरों का नया स्टॉक प्राप्त कर सकें। लोगों ने बताया कि लगभग 400 से 500 लोग गैस एजेंसियों के बाहर कतार में खड़े हैं और सुबह 3 बजे से लाइन में खड़े हैं। स्थिति पिछले 10 दिनों से ऐसी ही है। लोगों बताया कि लाइन में लगने के बाद भी कोई समय पर नहीं पहुंचते हैं, तो उन्हें बिना गैस के घर…

LPG Shortage in UP: एलपीजी गैस की कमी के कारण उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में ग्राह देर रात से ही गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में खड़े हैं, जिससे वह अपने घर में खाना पकाने की जरूरतों के लिए सिलेंडरों का नया स्टॉक प्राप्त कर सकें। लोगों ने बताया कि लगभग 400 से 500 लोग गैस एजेंसियों के बाहर कतार में खड़े हैं और सुबह 3 बजे से लाइन में खड़े हैं। स्थिति पिछले 10 दिनों से ऐसी ही है। लोगों बताया कि लाइन में लगने के बाद भी कोई समय पर नहीं पहुंचते हैं, तो उन्हें बिना गैस के घर लौटना पड़ता है। वहीं स्टॉक ना होने के साथ ही कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है जिससे ग्राहकों पर दोहरी मार पड़ रही है।

LPG Shortage in UP: सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी

लाइन में खड़ें लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी की खबरें सुनी हैं। कीमतों में करीब 60 रुपये की वृद्धि हुई है और अब उपभोक्ताओं से 915 रुपये के बजाय 975 रुपये लिए जा रहे हैं। सिलेंडर के रेट बढ़कर 60 रुपये हो गए हैं, पहले 915 रुपये लगते थे, अब हमसे 975 रुपये लिए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने गैस स्टेशनों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारों की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि गैस की व्यापक कमी है और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। उन्होंने सरकार पर आम जनता को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में असमर्थ होने का भी आरोप लगाया।

पुलिस सुरक्षा के बीच सिलेंडर दिए जा रहे

गैस की किल्लत होने के बाद और समय से सिलेंडर घर ना पहुंचने पर लोग खुद देर रात से गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लगे हुए है। लोगों का कहना है कि सिलेंडर की बुकिंग होने के बाद भी समय से नहीं पहुंच रहा है और कई लोग पर्ची लेकर लंबी लाइन में लगे हुए है और उम्मीद कर रहे है कि उन्हें सिलेंडर मिल जाएगा। बताया जा रहा है कि गैस एजेंसी के बाहर कई लोग एक नहीं ब्लकि 3 सिलेंडर लेकर खड़े हो गए है और पुलिस सुरक्षा के बीच सिलेंडर दिए जा रहे है।

ALSO READ: LPG की हो रही किल्लत ! इन विकल्पों पर जाएं, नहीं होगी परेशानी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।