लखनऊ में आया टोटी चोर, IPS के घर से कैश के साथ चुराई 20 टोटियां, सदमें में पुलिस

Summary :

 Lucknow IPS Officer House Theft: आपने चोरी की कई खबरे सुनी होंगी। चोर केवल कैश और गहने चुराकर ले जाते हैं लेकिन लखनऊ में एक अजब चोर आया है, जो घरों से टोटियां भी चुरा कर ले जाता है। सबसे हैरानी की बात यह है कि यह चोरी आईपीएस ऑफीसर के घर में हुई है। लखनऊ के विकास नगर में आईपीएस अधिकारी के घर पर चोरी हो गई। इस खबर सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। Lucknow Crime News: ग्रिल काटकर घर में घुसे चोर 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी…

 Lucknow IPS Officer House Theft: आपने चोरी की कई खबरे सुनी होंगी। चोर केवल कैश और गहने चुराकर ले जाते हैं लेकिन लखनऊ में एक अजब चोर आया है, जो घरों से टोटियां भी चुरा कर ले जाता है। सबसे हैरानी की बात यह है कि यह चोरी आईपीएस ऑफीसर के घर में हुई है। लखनऊ के विकास नगर में आईपीएस अधिकारी के घर पर चोरी हो गई। इस खबर सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Lucknow Crime News: ग्रिल काटकर घर में घुसे चोर

2012 बैच के आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद वर्तमान में नोएडा कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था के प्रभारी डीसीपी के रूप में कार्यरत हैं। उनका लखनऊ स्थित आवास काफी समय से खाली था। उनके रिश्तेदार असित सिद्धार्थ घर की देखभाल कर रहे थे। 23 सितंबर को जब असित ने दरवाजा खोला, तो चोरी का पता चला।

 Lucknow IPS Officer House Theft
Lucknow IPS Officer House Theft

नोएडा के डिप्टी कमिश्नर पुलिस के पद तैनात अधिकारी यमुना प्रसाद के आवास पर चोरों ने चोरी की। घर खाली होने के कारण चोरों को कोई परेशानी नहीं हुआ और वे आराम से घर का एक एक सामान आराम से चुरा ले गये। चोरों ने खिड़की की ग्रिल काटकर खाली घर में सेंध लगाई।

 Lucknow IPS Officer House Theft: चोरों ने क्या- क्या चुराया?

चोरों ने घर से लगभग 50, हजार रुपए, 10चांदी के सिक्के, 3 कलाई घड़ियां और दो दीवार घड़ियां चुराई हैं। इसके अलावा चांदी के बर्तन, कुछ गिफ्टिंग आइटम्स चुराया। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि चोरों ने बाशरूम में लगी टोटीं को नहीं छोड़ा। चोरों ने 20 टोटियां भी चुरा ली। चोरी हुए सारे सामान की कीमत लाखों में है। सूचना मिलने पर विकास नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। लखनऊ पुलिस की एक टीम ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

Lucknow News
Lucknow News

Lucknow News Today: चोरों की तलाश जारी

पुलिस जांच से पता चला है कि चोरों ने पहले से ही रेकी कर रखी थी और खाली घरों पर नज़र रखी हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह एक सुनियोजित घटना प्रतीत होती है, जिसमें 2-3 चोरों का एक गिरोह शामिल हो सकता है। विकास नगर थाना प्रभारी ने कहा, “हम फिंगरप्रिंट और फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं। चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।”

ये भी पढ़ें- Seelampur Crime: सीलमपुर में सनसनी, मामूली विवाद में13 वर्ष के लड़के ने की 14 साल के नाबालिग की हत्या

Neha Singh