सिर्फ 69,900 रुपये में Apple MacBook, 13 इंच Display, 16Hrs Battery Life समेत मिलेंगे कई फीचर

MacBook Neo launched in India

MacBook Neo launched in India: होली के बाद Apple ने कम कीमत में शानदार मैकबुक लॉन्च कर दिया है। यह एक नया एंट्री-लेवल लैपटॉप है जिसे मैक के अनुभव को काफी कम शुरुआती कीमत के साथ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ऐसे में बजट कम होने और मैकबुक की चाहत रखने वालों के लिए यह लैपटॉप बाजार में लॉन्च कर दिया है जिसमें 13 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले, 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ समेत शानदार फीचर को शामिल किया गया है। विस्तार से जानते है इस किफायती कीमत में MacBook Neo में क्या कुछ दिया गया है।

MacBook Neo launched in India

MacBook Neo launched in India
MacBook Neo launched in India

मैकबुक नियो में 2408×1506 पिक्सल रेज़ोल्यूशन, 500 निट्स की ब्राइटनेस के सपोर्ट के साथ 13 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यह नया लैपटॉप एप्पल में A18 प्रो चिप दिया गया है। फैनलेस डिजाइन और 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ की सुविधा है। 6-कोर CPU और 5-कोर GPU के साथ रन करेगा। बता दें कि यह चिपसेट iPhone 16 में दिया गया है लेकिन स्मार्टफोन की चिपसेट होने के बाद भी कंपनी ने दावा किया है कि डेली काम के लिए, फोटो एडिटिंग समेत कई मल्टीटास्किंग काम को आसानी से कर सकता है।

MacBook Neo Features

मैकबुक नियो के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं, और यह 11 मार्च से एप्पल के ऑनलाइन स्टोर, एप्पल के रिटेल स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। एप्पल ने बताया कि यह डिवाइस एल्युमिनियम बॉडी और हल्के वजन के साथ पोर्टेबल है। जिसका वजन सिर्फ 2.7 पाउंड यानी सिर्फ 1.22KG का है। साथ ही ब्लश, इंडिगो, सिल्वर और एक नया सिट्रस जैसे चार आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।

Macbook Neo Price In India

MacBook Neo launched in India
MacBook Neo launched in India

वीडियो कॉल और ऑनलाइन मीटिंग के लिए, डिवाइस में 1080p फेसटाइम एचडी कैमरा, बैकग्राउंड नॉइज़ को कम करने के लिए डायरेक्शनल बीमफॉर्मिंग वाले डुअल माइक्रोफोन और स्पेशल ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले डुअल साइड फायरिंग स्पीकर शामिल हैं। कीमत की बात करें तो भारत में नए मैकबुक की शुरुआती कीमत 69,900 रुपये है, जबकि शिक्षा क्षेत्र के लिए इसकी विशेष कीमत 59,900 रुपये है। ग्राहक अभी से इस डिवाइस का प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।

ALSO READ: A19 चिपसेट, Super Retina Display समेत कई Features के साथ iPhone 17e लॉन्च, कीमत iPhone 16 के बराबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।