महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं ने पीएम मोदी और सीएम योगी की प्रशंसा की

Summary :

महाकुंभ में प्रदर्शनी ने बटोरी वाहवाही, श्रद्धालुओं ने की तारीफ

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में जहां श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यहां पर राज्य सरकार द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी उनका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। एक प्रदर्शनी में राज्य के पर्यटन, खान-पान, हस्तशिल्प और ग्रामीण पर्यटन को दर्शाया गया है। इसके अलावा, यह प्रदर्शनी ‘एक जिला, एक उत्पाद’ पहल को बढ़ावा देती है, जिसमें विभिन्न जिलों के अनूठे उत्पादों को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल शामिल हैं।

महाकुंभ में उत्तर प्रदेश की प्रदर्शनी देखने आई एक श्रद्धालु ने कहा, “व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं और सब कुछ अच्छी तरह से मैनेज है। हमें कोई कठिनाई नहीं हो रही है और यहां का माहौल वाकई अद्भुत है। मैं पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करना चाहती हूं।” प्रदर्शनी देखने आई एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, “गंगा में डुबकी लगाते समय मेरी आंखों में आंसू आ गए। यहां सुरक्षा और सफाई बेहतरीन है। इस प्रदर्शनी में हस्तनिर्मित उत्पाद और अन्य वस्तुएं अद्भुत हैं, और कीमतें भी उचित हैं। मैं पश्चिम बंगाल से आई हूं और मैंने पहली बार ऐसी प्रदर्शनी देखी है। कोलकाता में काफी महंगी चीजें मिलती हैं, लेकिन यहां पर काफी सस्ती चीजें मिल रही हैं। यहां का अनुभव काफी अच्छा है। पीएम मोदी ने देश के लिए बहुत किया है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी यहां पर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।”

एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि राज्य सरकार ने यहां पर भीड़ को अच्छी तरह से नियंत्रित किया है। योगी सरकार ने बहुत ही भव्य महाकुंभ का आयोजन किया है। एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद करना चाहतीहूं कि यहां पर बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। यहां पर प्रदर्शनी में पीएम मोदी की स्टार्टअप क्रांति देखने को मिल रही है। बहुत ही सस्ते दामों पर चीजें मिल रही हैं। महाकुंभ से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.