BE 6 Batman Edition की धमाकेदार वापसी, 1 दिन के लिए खुलेगी बुकिंग, जानें कीमत

Mahindra BE 6 Batman Edition Relaunched

Mahindra BE 6 Batman Edition Relaunched: महिंद्रा ने भारतीय बाजार में EV सेगमेंट SUV BE 6 को लॉन्च किया था और इसका Batman Edition ने तहलका मचा दिया है। अब एक बार फिर कंपनी ने इस Batman Edition की वापसी की है और यह धमाकेदार वापसी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सेल के लिए जितनी यूनिट्स तैयार की गई थी वह कुछ ही सेकंड में बुक हो गई थी। अब एक बार फिर कंपनी ने घोषणा करते हुए बताया कि Batman Edition की बाजार में वापसी होगी और सिर्फ एक बार के लिए बुकिंग खुलेगी।

Mahindra BE 6 Batman Edition Relaunched: बुकिंग 10 मार्च 2026 को खुलेगी

Mahindra BE 6 Batman Edition Relaunched
Mahindra BE 6 Batman Edition Relaunched (Source: Social Media)

BE 6 Batman Edition की धमाकेदार वापसी होने वाली है और इसकी बुकिंग 10 मार्च 2026 को खुलेगी लेकिन सिर्फ एक बार ही बुकिंग के लिए उपलब्ध रहेगी और कार की डिलीवरी 10 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। पहले की तरह ही लिमिटेड यूनिट्स को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फैंस में एक बार फिर भारी उत्साह है और माना जा रहा है बुकिंग खुलते ही इस कार के स्पेशल एडिशन को तुरंत बुक कर दिया जाएगा औऱ जल्द ही सड़कों पर रफ्तार भरती हुई नजर आएगी।

Mahindra BE 6 Batman Edition Features: 20-इंच के R20 अलॉय व्हील्स

Mahindra BE 6 Batman Edition Features
Mahindra BE 6 Batman Edition Features (Source: Social Media)

इस लिमिटेड एडिशन कार की कीमत 27.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, चार्जर और इंस्टॉलेशन लागत के बिना) है। खरीदारों के पास अतिरिक्त लागत पर 7.2 किलोवाट या 11.2 किलोवाट का चार्जर लगाने का विकल्प है। एक्सक्लूसिव कस्टम सैटिन ब्लैक कलर में तैयार की गई इस कार में 20-इंच के R20 अलॉय व्हील्स, एल्केमी गोल्ड-पेंटेड सस्पेंशन और ब्रेक कैलिपर्स, और बैट इन्फिनिटी रूफ जैसी विशेषताएं शामिल हैं।

Mahindra BE 6 Batman Edition Sales: 135 सेकंड में बिकी 999 यूनिट्स

Mahindra BE 6 Batman Edition Sales
Mahindra BE 6 Batman Edition Sales (Source: Social Media)

इससे पहले भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस की शाम पर लॉन्च की गई महिंद्रा बीई 6 बैटमैन एडिशन ने इतिहास रच दिया था क्योंकि सुबह 11:00 बजे बुकिंग शुरू हुई और सभी 999 यूनिट्स केवल 135 सेकंड में बिक गईं। बढ़ती मांग के कारण महिंद्रा को बढ़ाकर 999 यूनिट करना पड़ा, जो कि दो मिनट से भी कम समय में बिक गया। उस समय  ग्राहकों ने 21,000 रुपये की बुकिंग राशि का भुगतान करके अपनी बुकिंग की थी।

ALSO READ: जब चुनना पड़े Citroen Basalt और Kia Syros में, तो किन बातों का रखें ध्यान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।