‘बंगाल में मां-माटी-मानुष की सरकार बना रहे हैं…’, चुनावी नतीजों से पहले CM ममता का बड़ा दावा, केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

Mamata Banerjee Statement

Mamata Banerjee Statement: पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा- “मां, माटी और मानुष की सरकार एक बार फिर बनने जा रही है।” मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी 226 सीटों का आंकड़ा पार करेगी। इसके साथ ही, उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से स्ट्रांग रूम की पूरी सुरक्षा के लिए दिन-रात निगरानी करने को कहा। CM ममता ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने जनता को धन्यवाद दिया और चुनाव प्रक्रिया के दौरान हुए घटनाक्रम पर गंभीर आरोप लगाए।

ममता बनर्जी ने जताया जनता का आभार

ममता बनर्जी ने कहा, बंगाल में मां, माटी, मानुष बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि इतनी तेज गर्मी के बावजूद लोगों ने लाइन में खड़े होकर वोट दिया, जिसके लिए वे बेहद आभारी है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने ‘जीवन दाव पर लगाकर’ संघर्ष किया और मुश्किल हालात का सामना किया। उन्होंने दावा किया कि इस बार बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

CM ममता ने केंद्र सरकार और एजेंसियों पर लगाए आरोप

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान केंद्र सरकार, केंद्रीय एजेंसियों और कुछ राज्यों के नेताओं ने मिलकर बंगाल के लोगों को प्रभावित करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि ‘पूरी मशीनरी’ का इस्तेमाल किया गया, लेकिन जनता ने अपने वोट से इसका जवाब दिया।

“काउंटिंग एरिया को कोई न छोड़े”

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “जब तक मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर लेती, काउंटिंग एरिया को कोई न छोड़े। यह भी ध्यान रखें कि ईवीएम की काउंटिंग के बाद डाटा सही तरीके से कंप्यूटर में डाला जा रहा है, क्योंकि हो सकता है कि टीएमसी के नंबर भाजपा में जोड़ दिए जाएं।”

Also Read: जस्टिस स्वर्ण कांता ने दिया केजरीवाल को ‘अंतिम मौका’, जानिए पार्टी का क्या आया रिस्पोंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।