मणिशंकर अय्यर नेे फिर मोदी पर की टिप्‍पणी, ‘नीच आदमी’ वाले बयान को बताया सही

Summary :

मणिशंकर अय्यर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वर्गीय राजीव गांधी का अपमान करना और कांग्रेस के बारे में गलत प्रचार करना निंदनीय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्‍पणी की है। उन्‍होंने 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे दिए गए अपने विवादास्‍पद बयान ‘नीच किस्‍म का आदमी’ को सही ठहराते हुए एक लेख लिखा है। उन्‍होंने कहा है कि पूरे विश्व में कोई ऐसा दूसरा व्यक्ति नहीं है जो मोदी जैसी झूठी राजनीति करता हो।

उन्‍होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्‍पणी को गलत करार दिया है। मणिशंकर अय्यर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वर्गीय राजीव गांधी का अपमान करना और कांग्रेस के बारे में गलत प्रचार करना निंदनीय है। उन्‍हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी झूठ की राजनीति करते हैं। उन्‍होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्‍व. राजीव गांधी पर जिस तरह की टिप्‍पणी की है वह बहुत दुखद है।

modi

कांग्रेस के बारे में भी वह गलत प्रचार कर रहे हैं। इस तरह की भाषा सही नहींं है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि पांच साल तक विदेशों की यात्रा पर रहने वाले नरेंद्र मोदी अब देश की जनता का ध्यान भटकाकर सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर वोट लेने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार के समय में भी कई बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई हैं, लेकिन कांग्रेस ने कभी इसका बखान नहीं किया।

‘मोदी-मोदी’ के नारे लगा रहे लोगों से प्रियंका गांधी ने हाथ मिलाकर बोला- ऑल द बेस्ट

मोदी राज में देश में विकास नहीं हो पाया। पूरे विश्व में कोई ऐसा दूसरा व्यक्ति नहीं है जो मोदी जैसी झूठी राजनीति करता हो। गौरतलब है की 2017 में मीडिया से बात करते हुए मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के लिए ‘नीच किस्‍म का आदमी’ शब्‍द का प्रयोग किया था। उस समय इसकी बीजेपी समेत कई दलों ने तीखी आलोचना की थी और मणिशंकर अय्यर ने इसके लिए माफी भी मांगी थी। गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान अय्यर के इस बयान पर काफी विवाद हुआ था।

Desk Team