मायवती बोली- चुनाव में डूब रही भाजपा की नैया, RSS ने भी छोड़ा साथ

Summary :

मायावती ने मंगलवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की नैया डूब रही है और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने भी उसका साथ छोड़ दिया है।

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की प्रमुख मायावती ने मंगलवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की नैया डूब रही है और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने भी उसका साथ छोड़ दिया है। सुश्री मायावती ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी की नैया डूब रही है। इसका जीता जागता प्रमाण है कि आरएसएस ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की वादा खिलाफी से आरएसएस और जनता नाराज है तथा हार से भाजपा बौखला गयी है। बसपा प्रमुख ने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान के दौरान प्रधानमंत्री का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है और भाजपा कार्यकर्ताओं में निराशा है। देश को साफ छवि का प्रधानमंत्री चाहिये। उन्होंने चुनाव आयोग से प्रचार के लिए किये जाने वाले रोड शो का खर्च उम्मीदवारों के खर्च में जोड़ने तथा मंदिरों में पूजा का उपयोग चुनाव प्रचार के लिए करने पर रोक लगाने की मांग की।

Desk Team