भारत में क्रंचलैब्स लाने की तैयारी में मार्क रॉबर्ट

Summary :

शिक्षा उद्यम के लिए मार्क रॉबर्ट का नया कदम

अमेरिका के प्रसिद्ध यू-ट्यूबर मार्क रॉबर्ट ने भारत में क्रंचलैब्स लाने की योजना बनाई है। यह विज्ञान शिक्षा का ब्रांड है जो यूट्यूब वीडियो के माध्यम से समस्याओं का समाधान करता है। मार्क ने भारतीय बाजार को अनुकूल बताया और विनिर्माण की जरूरत पर जोर दिया। उनका लक्ष्य हर महीने एक नया वीडियो जारी करने का है।

अमेरिका के चर्चित यू-ट्यूबर मार्क रॉबर्ट ने भारत के लिए क्रंचलैब्स का पूरा खाका तैयार कर दिया है। साथ ही देश के लिए शिक्षा उद्यम बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। बता दें कि मीडिया चैनल से इंटरव्यू के दौरान मार्क रॉबर्ट ने बताया कि क्रंचलैब्स को भारत में लाने के लिए विनिर्माण की जरूरत होगी और इसे हम भारतीय बाजार में जल्द ही पेश करने वाले है, भारतीय बाजार सबसे अच्छा बाजार है क्योंकि यहां सभी चीजे हमारें अनुकूल है। बता दें कि क्रंचलैब्स एक विज्ञान के शिक्षा का ब्रांड है, इससे जुड़ी समस्या का समाधान करने के लिए YouTube विडियो बनाई जाती है।

हर महिने एक विडियो बनाने का लक्ष्य

इंटरव्यू के दौरान मार्क रॉबर्ट ने बताया कि अभी सिर्फ 12 विडियो पर कार्य चल रहा है और प्रत्येक महीने एक विडियो बनाने और जारी का लक्ष्य है क्योंकि कई परियोजनाएं लंबा समय लेती है। मार्क रॉबर्ट से सवाल-जवाब के दौरान उन्होंने बताया कि प्रक्रिया निरंतर रहती है साथ ही मेरे पास विचार या मंथन करने के लिए  कोई सत्र नहीं है।

भारत-पाक तनाव से भारत की अर्थव्यवस्था रहेगी स्थिर: मूडीज रिपोर्ट

विडियो गेम से अनुभव की तुलना

मार्क रॉबर्ट ने अपने अनुभव के बारे में बताने के लिए अनुभव की तुलना विडियो गेम से की और कहा कि पहली बार गेम खेलने पर आगे का पता नहीं होता है लेकिन फिर भी अगली बार सावधानी से गेम से खेलते है। इसलिए अपनी चुनौतियों को गेम की तरह रखना चाहिए। जिससे सीखने को भी बहुत कुछ मिलेगा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।