‘मुझे कोई अफसोस नहीं…’, कैमरे में कैद दरिंदगी, गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद मुस्कुराता रहा आरोपी, जांच में शामिल महिला SI भी लगी रोने

Summary :

MBA Girl Student Murder in Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में MBA की 25 वर्षीय छात्रा की हत्या के मामले ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड पीयूष धनोतिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर न केवल हत्या बल्कि युवती के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने और घटना से जुड़ा वीडियो कॉलेज के व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा करने का आरोप है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि गिरफ्तारी के बाद भी आरोपी ने किसी तरह का पछतावा नहीं दिखाया। MBA Girl Student Murder in Indore: सड़ी-गली हालत में मिला शव युवती…

MBA Girl Student Murder in Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में MBA की 25 वर्षीय छात्रा की हत्या के मामले ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड पीयूष धनोतिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर न केवल हत्या बल्कि युवती के साथ जबरदस्ती संबंध बनाने और घटना से जुड़ा वीडियो कॉलेज के व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा करने का आरोप है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि गिरफ्तारी के बाद भी आरोपी ने किसी तरह का पछतावा नहीं दिखाया।

MBA Girl Student Murder in Indore: सड़ी-गली हालत में मिला शव

MBA Girl Student Murder in Indore (Image- social media  )
MBA Girl Student Murder in Indore (Image- social media )

युवती 10 फरवरी को लापता हो गई थी। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अगले दिन कॉलेज के व्हाट्सऐप ग्रुप में एक आपत्तिजनक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें युवती का चेहरा साफ नजर आ रहा था। कुछ दिनों बाद इंदौर में आरोपी के किराए के कमरे से तेज बदबू आने की शिकायत मिली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां छात्रा का शव आधी सड़ी-गली हालत में पाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया कि 10 फरवरी को ही युवती की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आरोपी कमरे को बंद कर फरार हो गया था।

सुनकर रोन लगीं महिला SI

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने युवती का गला घोंटकर हत्या की। पूछताछ के दौरान उसने यह भी स्वीकार किया कि हत्या से पहले उसने युवती को जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। जब युवती ने विरोध किया, तो उसने गुस्से में उसकी जान ले ली। इतना ही नहीं, पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या के बाद भी शव के साथ गलत हरकतें कीं। इस मामले की जांच कर रही एक महिला सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के बयान इतने परेशान करने वाले थे कि वे सुनकर भावुक हो गईं। वहीं आरोपी पूरी पूछताछ के दौरान शांत और बेपरवाह दिखाई दिया।

Boyfriend Statement on Murder: ‘जो होना था हो गया’

MBA Girl Student Murder in Indore (Image- social media  )
MBA Girl Student Murder in Indore (Image- social media )

गिरफ्तारी के बाद जब मीडिया ने आरोपी से सवाल किए तो उसने कोई पछतावा नहीं दिखाया। एक वीडियो में वह मुस्कुराते हुए दिखाई दिया। जब उससे पूछा गया कि उसने यह कदम क्यों उठाया, तो उसने कहा, “जो होना था हो गया, अब जानकर क्या करोगे?” उसने यह भी कहा कि समय आने पर वह सब कुछ बता देगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी बार-बार अपना बयान बदल रहा है। हालांकि उसने यह स्वीकार किया है कि उसे युवती पर शक था कि वह अन्य युवकों से बात कर रही है। इसी शक और गुस्से में उसने यह अपराध किया।

Boyfriend Killed Girlfriend: जादू-टोना करने का दावा

MBA Girl Student Murder in Indore (Image- social media  )
MBA Girl Student Murder in Indore (Image- social media )

मामले में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी नवी मुंबई के पनवेल इलाके तक गया, जहां उसने कथित तौर पर जादू-टोना किया। आरोपी का दावा है कि वह मानसिक रूप से परेशान था और जादू-टोने के जरिए युवती की आत्मा से संपर्क करना चाहता था। हालांकि पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है और इसे आरोपी की मानसिक स्थिति से जोड़कर देख रही है।

Indore Crime News: ब्लैकमेल का आरोप

MBA Girl Student Murder in Indore (Image- social media  )
MBA Girl Student Murder in Indore (Image- social media )

पीड़िता के पिता ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरोपी उनकी बेटी को आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था। उसने तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने की कोशिश की। पिता का आरोप है कि आरोपी ने कुछ तस्वीरें कॉलेज के व्हाट्सऐप ग्रुप में भी साझा की थीं। पुलिस ने बताया कि युवती और आरोपी के बीच पहले से जान-पहचान और करीबी संबंध थे। लेकिन समय के साथ दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था। आरोपी को शक था कि युवती किसी और से बात कर रही है, जिससे वह नाराज था।

जांच जारी

फिलहाल पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मोबाइल फोन, चैट रिकॉर्ड और वीडियो क्लिप की फोरेंसिक जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके। यह घटना न केवल एक गंभीर अपराध है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि रिश्तों में अविश्वास और जुनून किस तरह खतरनाक रूप ले सकता है। पूरा शहर इस घटना से स्तब्ध है और पीड़िता के परिवार को न्याय मिलने की मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें: बेवफा पत्नी का ‘खूनी’ खेल! Valentine पर प्रेमी संग मिलकर पति का किया कत्ल, पुलिस के सामने ऐसे खुली पोल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।