मेक्सिको में राष्ट्रपति चुनाव की संभावित विजेता क्लाउडिया शिनबाम (Claudia Sheinbaum) देश के 200 साल के इतिहास में इस पद पर आसीन होने वाली पहली महिला होंगी। जलवायु वैज्ञानिक और मेक्सिको सिटी की पूर्व महापौर शीनबाम ने रविवार रात कहा कि दो प्रतिस्पर्धियों ने उनकी जीत स्वीकार कर ली है। शीनबाम ने एक होटल के बाहर मुस्कुराते हुए कहा, “मैं मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति बनूंगी।”
- क्लाउडिया शिनबाम राष्ट्रपति पद पर आसीन होने वाली पहली महिला होंगी
- ऐसा 200 साल के इतिहास में पहली बार हो रहा है
- मैं मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति बनूंगी- शीनबाम
चुनाव अधिकारियों ने पेश किए आंकड़े
इससे कुछ देर पहले चुनाव अधिकारियों ने कुछ आंकड़े पेश किए हैं, जिनमें वह बढ़त हासिल करती हुई दिख रही हैं। शीनबाम ने कहा, “मैं अकेले यह नहीं कर पाई हूं। हम सबने मिलकर कर दिखाया है। इसमें हमारी मातृभूमि की वीरांगनाओं, माताओं और बेटियों का भरपूर साथ रहा। हमने दिखा दिया है कि मेक्सिको एक लोकतांत्रिक देश है, जहां शांतिपूर्ण चुनाव हुए हैं।”
शीनबाम को 58.3% से 60.7% मिले वोट
नेशनल इलेक्टोरल इंस्टिट्यूट के प्रमुख ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार शीनबाम को 58.3 प्रतिशत से 60.7 प्रतिशत वोट मिले हैं। विपक्षी उम्मीदवार जोचिटल गाल्वेज को 26.6 से 28.6 प्रतिशत जबकि जॉर्ज अल्वारेज मेनेज को 9.9 फीसद से 10.8 प्रतिशत वोट मिले हैं।


Download Android App
Download iOS App





