Muslim Leader Challenges Yogi Adityanath: हैदराबाद के मुस्लिम स्कॉलर सैय्यद अयूब ने सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने एक वीडियो में कहा कि ईद के मौके पर सिर्फ संभल ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में सड़क पर नमाज पढ़ी जाएगी और अगर किसी में हिम्मत है तो रोक कर दिखाए। अयूब ने यह भी कहा कि सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को जेल भेजने की बात से मुसलमान डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें मुसलमानों से परेशानी है।
‘पूरे देश में रोड पर अदा करेंगे नामाज’, देखें वीडियो
बता दें कि वीडियो में अयूब ने कहा है कि न सिर्फ संभल में, बल्कि देशभर में सड़कों पर नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ईद की जमातें बड़ी होती हैं, तो मुसलमान बाहर निकलकर सड़कों पर नमाज पढ़ेंगे। इस दौरान उन्होंने उन पुलिस अधिकारियों को भी खुली चुनौती दी है, जिन्होंने सड़कों पर नमाज पढ़ने के खिलाफ चेताया था। इतना ही नहीं मुस्लिम नेता ने वीडियो में आगे कहा कि अगर किसी को ऐसा लगता है कि वे मुसलमानों को सड़क पर नमाज अदा करने से रोक लेंगे, तो वे अजमा कर देख लें।
सीएम योगी पर की अपमानजनक टिप्पणी
इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि मुसलमान केस, पुलिस या जेल से डरने वाला नहीं है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुस्लिम नेता ने किस तरह से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अपमान जनक टिप्पणी की है। उन्होंने योगी सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि योगी सरकार मुसलमानों पर बेवजह रोक लगाते हैं। अब सैयद अयूब की यह टिप्पणी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। मुस्लिम विद्वान सैयद अयूब का यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब संभल प्रशासन ईद और जुमे की नमाज़ को लेकर पहले ही कड़ी चेतावनी जारी कर चुका है।
यह भी पढ़ें: खाड़ी देशों में जंग के बीच सोने चांदी के भाव में भारी गिरावट, जानें आज आपके शहर में कितना हुआ सस्ता?






















