मातम में बदला शादी का जश्न, नेपाल में बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत, 45 घायल

Summary :

Nepal Bus Accident: नेपाल के बैतडी जिले में शादी की बारात ले जा रही बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद शादी का जश्न मातम में बदल गया है और बस लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई  जिसमें 45 लोग घायल हो गए। यह बस दुल्हन के घर से वापस लौट रही थी जिसमें लगभग 50 से अधिक लोग सवार थे लेकिन बड़गांव मोड़ पर बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में फिसकर गिर गई। Nepal Bus Accident डीएसपी…

Nepal Bus Accident: नेपाल के बैतडी जिले में शादी की बारात ले जा रही बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद शादी का जश्न मातम में बदल गया है और बस लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई  जिसमें 45 लोग घायल हो गए। यह बस दुल्हन के घर से वापस लौट रही थी जिसमें लगभग 50 से अधिक लोग सवार थे लेकिन बड़गांव मोड़ पर बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में फिसकर गिर गई।

Nepal Bus Accident

Nepal Bus Accident
Nepal Bus Accident

डीएसपी दीपक कुमार राय ने बताया कि शादी की बारात ले जा रही बस रात लगभग 8 बजे जिले के पुर्चौडी नगरपालिका में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  इस हादसे में करीब 45 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 16 को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार मिला, वहीं बाकी लोगों को बेहतर सुविधाओं वाले अस्पतालों में भेजा गया। मौके पर बचाव अभियान चलाया गया। नेपाल सेना, नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। वहीं दुल्हन और दूल्हा सुरक्षित रहे क्योंकि वे दूसरी गाड़ी में यात्रा कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना का सही कारण तुरंत पता नहीं चल सका।

Bus Crashes in Baitadi

Nepal Bus Accident
Nepal Bus Accident

बैतड़ी जिले के पहाड़ी इलाकों की सड़कें खतरनाक मोड़ और संकरी जगह है जहां बैरियर भी नहीं लगा हुआ और बस से नियंत्रण खोने के बाद गहरी खाई में गिर गई जिसमें 7 पुरुष और 1 महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह सभी लोग शादी में शामिल होने आए थे और दुल्हन के घर से वापस लौट रहे थे लेकिन रास्ते में बस दर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों को कोटिला हेल्थ और पास के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ALSO READ: इजरायल का गाजा पर भीषण हमला, हमास के 2 टॉप कमांडर समेत 24 लोगों की मौत, बदला किया पूरा!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।