नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

Summary :

Noida Job Scam: नोएडा के थाना सेक्टर-63 की सेंट्रल नोएडा पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अलग-अलग यूपीआई आईडी बनाकर बेरोजगारों और गरीब लोगों को निशाना बनाते थे और उनसे लाखों रुपए की ठगी कर रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, नकदी और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस टीम ने डी-पार्क से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आयुष पाण्डेय, शिवम और…

Noida Job Scam: नोएडा के थाना सेक्टर-63 की सेंट्रल नोएडा पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अलग-अलग यूपीआई आईडी बनाकर बेरोजगारों और गरीब लोगों को निशाना बनाते थे और उनसे लाखों रुपए की ठगी कर रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, नकदी और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस टीम ने डी-पार्क से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आयुष पाण्डेय, शिवम और प्रियांशु श्रीवास्तव के रूप में हुई है। अभियुक्तों के कब्जे से 5 लैपटॉप, 5 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 1 कीपैड मोबाइल फोन, 2 एटीएम कार्ड, 14,500 रुपए नकद तथा घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद की गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्तगण राह चलते आमजन, मजदूर वर्ग और गरीब किस्म के लोगों से संपर्क कर उन्हें अपनी मजबूरी बताकर या लालच देकर विश्वास में लेते थे। इसके बाद उनसे मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लेकर उनके नाम से अलग-अलग यू आईडी तैयार करते थे। इन्हीं खातों का उपयोग कर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे मंगवाए जाते थे।

ठगी की रकम एटीएम कार्ड के जरिए निकाल ली जाती थी और खाताधारकों को मात्र एक हजार से 15,00 रुपए तक देकर बहला दिया जाता था। अभियुक्तों के मोबाइल फोन से प्राप्त स्क्रीनशॉट्स के आधार पर यह भी सामने आया है कि एक महिला से नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग खातों और यूपीआई आईडी का इस्तेमाल करते हुए करीब 8.50 लाख रुपए की ठगी की गई थी।

इस मामले में थाना सेक्टर-63, में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा ठगी की कुल रकम कितनी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड या मोबाइल फोन की जानकारी न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

–आईएएनएस

ALSO READ: अलीगढ़ में पत्नी की दबंगई, पति को चारपाई से बांधकर पीटा, अवैध तमंचा दिखाकर बहू ने कई बार धमकाया

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.