‘अब पाकिस्तान के दिन गिने जा चुके हैं…’, अयोध्या में PAK पर जमकर बरसे CM योगी

Summary :

पाकिस्तान का अंत निकट, सीएम योगी का सख्त संदेश

अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला, कहा कि आतंकवाद उसकी तबाही का कारण बनेगा। उन्होंने भारतीय सेना की वीरता की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान का अंत निश्चित है और भारत का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सक्षम है।

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या में आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान को जमकर आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में पल रहा आतंकवाद ही उसकी तबाही का कारण बनेगा. सीएम योगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘अब पाकिस्तान के दिन गिने जा चुके हैं. 75 वर्षों से अधिक हो चुके हैं, अब उसका अंत निश्चित है.’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखाई वीरता की सराहना की. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने भारत के निर्दोष नागरिकों की हत्या की थी, जिसमें धर्म पूछकर लोगों को मारा गया. इसके जवाब में भारतीय जवानों ने 26 के बदले 124 आतंकियों को मार गिराया, जो भारत की निर्णायक कार्रवाई का उदाहरण है.

अयोध्या के विकास पर बोले मुख्यमंत्री?

इस दौरान हनुमानगढ़ी में नवनिर्मित श्री हनुमत कथा मंडप के लोकार्पण के अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 वर्षों के बाद रामनगरी अयोध्या अपने पुराने गौरव को पुनः प्राप्त कर रही है. उन्होंने कहा कि कभी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझने वाली अयोध्या का अब कायाकल्प हो गया है. मुख्यमंत्री ने गर्व के साथ कहा कि राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया था, जिसे आज पूर्ण किया गया है.

राम मंदिर में आज भगवान की मूर्तियों की स्थापना, शिखर होगा स्वर्ण जड़ित

“भारत अब बदल चुका है”

सीएम योगी ने आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यह नया भारत है, जो किसी को बिना वजह नहीं छेड़ता, लेकिन अगर कोई भारत को छेड़ेगा तो उसे छोड़ेगा भी नहीं. उन्होंने कहा कि भारत का एयर डिफेंस सिस्टम अब पूरी तरह सक्षम है और हर पाकिस्तानी हमले को नाकाम किया है.

“पाकिस्तान का अस्तित्व नकली है”

मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत की जड़ें सनातन संस्कृति में हैं, जबकि पाकिस्तान का अस्तित्व कृत्रिम है. उन्होंने कहा कि नकली चीजों का जीवन लंबा नहीं होता और पाकिस्तान का अंत भी निकट है.

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।