पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई शहरों में की बमबारी, कंधार में उड़ाया तेल डिपो, 4 की मौत

Pak Attack in Afghanistan

Pak Attack in Afghanistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है दोनों तरफ से हवाई हमले जारी है। इसी बीच पाकिस्तान की एयरफोर्स ने अफगानिस्तान के कई शहरों में बमबारी की है और कंधार में तेल का डिपो पर भी हमला कर दिया है। अफगानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे के पास स्थित निजी एयरलाइन काम एयर के ईंधन डिपो पर हमला किया है। साथ ही कंधार, काबुल, पक्तिया और पक्तिका समेत कई जगह भीषण हवाई हमला कर दिया है जिसमें 4 लोगों की मौत भी हुई है।

Pak Attack in Afghanistan: रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया

Pak Attack in Afghanistan
Pak Attack in Afghanistan (Source: Social Media)

पाकिस्तान ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए बमबारी की है। तोप और मोटार्र से बम दागे गए है। रिहायशी इलाकों के साथ ही रेगिस्तान में भी बमबारी की है। वहीं तालिबान ने भी पलटवार की कसम खाते हुए चेतावनी दी की इस हमले का क्रूरता से जवाब दिया जाएगा। साथ ही बताया की रमजान के महीने में ऐसा हमला करना दिखाता है कि पाकिस्तान नैतिक मूल्य से नहीं बंधा हुआ है।

Pakistan Attack on Kandahar Fuel Reserves: ईंधन भंडार पर हमला

Pakistan Attack on Kandahar Fuel Reserves
Pakistan Attack on Kandahar Fuel Reserves (Source: Social Media)

यह कंपनी घरेलू एयरलाइंस के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के विमानों के लिए भी ईंधन सामग्री की आपूर्ति करती है। ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान पर हाजी खान ज़ादाह नामक एक राष्ट्रीय व्यापारी के ईंधन भंडार पर पहले हमला करने का भी आरोप लगाया। पाकिस्तान की सेना ने डूरंड रेखा के पास स्थित खोस्त प्रांत के अलीशेर-तेरज़ई जिले के विभिन्न क्षेत्रों को तोपखाने से निशाना बनाया। गोलाबारी के बाद एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

Attacks on Homes in Kabul: काबुल और अन्य शहरों पर हवाई हमले किए

Attacks on Homes in Kabul
Attacks on Homes in Kabul (Source: Social Media)

यह घटना फरवरी में डूरंड रेखा के साथ पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते हवाई हमलों के बीच घटी है। दोनों देशों की साझा सीमा पर झड़पें बढ़ने के साथ ही पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और अन्य शहरों पर हवाई हमले किए। 27 फरवरी को पाकिस्तान ने काबुल और अन्य अफगान शहरों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने “खुले युद्ध” की घोषणा करते हुए कहा कि पाकिस्तान का “सब्र टूट चुका है”। उन्होंने तालिबान पर वैश्विक आतंकवादियों को पनाह देने और उग्रवाद फैलाने का आरोप लगाया।

ALSO READ: ईराक में अमेरिका का KC-135 विमान क्रैश, 5 क्रू सदस्य थे सवार, ईरान समर्थित ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।