पाक रक्षा मंत्री का एक्स हुआ बैन, दे रहे थे लगातार धमकियां

Summary :

लगातार धमकियों के बाद पाक मंत्री का एक्स अकाउंट बंद

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच मोदी सरकार ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स अकाउंट बैन कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद आसिफ लगातार धमकियां दे रहे थे। पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। मोदी सरकार ने इससे पहले कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल है। यह तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच भारत की मोदी सरकार ने एक तगड़ा एक्शन लिया है। मोदी सरकार ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स अकाउंट बैन कर दिया गया है।

पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इससे पहले भारत को आंख दिखाया। उन्होंने कहा था कि उनकी सेना पूरी तरह तैयार है. पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि पाकिस्तान के अस्तित्व को सीधा खतरा हुआ तो वह परमाणु हथियारों का उपयोग कर सकता है। उनके इस बयान के बाद भारत सरकार ने उनके ऊपर सख्त कार्रवाई करते हुए उनका एक्स अकाउंट भारत में बैन कर दिया है।

कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। मोदी सरकार ने इससे पहले कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया है। भारत में प्रतिबंधित किए गए पाकिस्तानी चैनल पहलगाम हमले के बाद लगातार भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और गलत सूचनाएं फैला रहे थे। सरकार का कहना है कि ये चैनल भारत में अशांति और विभाजन पैदा करने की बातें कर रहे थे।

CSS बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

भारत ने आतंकी हमले के बाद कई तगड़े एक्शन लिए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई CCS बैठक में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त एक्शन लिए। जिसमें सबसे बड़ा फैसला सिंधु जल समझौता हैं। विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने कहा कि इस समझौते को फ़िलहाल निलंबित किया गया है।

Canada में Pakistan को आतंकी राष्ट्र घोषित करने की मांग

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।