Pakistan Karachi US Protest: US-इजरायल के भीषण हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम खामेनेई समेत कई टॉप कमांडर की मौत हो गई है। जिसके बाद पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास प्रदर्शनकारियों और पाकिस्तानी कानून प्रवर्तन कर्मियों के बीच भीषण झड़प हो गई जिसमें 35 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन इमामिया छात्र संगठन ने किया था और घुसपैठ की कोशिश के दौरान दूतावास के अंदर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थी। साथ ही कानून प्रवर्तन कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज का सहारा लिया।
Pakistan Karachi US Protest

पाकिस्तान के कराची में विरोध प्रदर्शन के बाद हालात बिगड़ गए है। प्रदर्शनकारी कोलाची होते हुए कॉन्सुलेट की तरफ बढ़े और तोड़फोड़-आगजनी भी की साथ ही भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला और पथराव भी किया। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज और आसूं गैस के गोले भी दागे। पाकिस्तान के कई शहरों में हिंसक आग भड़क गई है और खामेनेई की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है।
Karachi Violence

पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट ने आगे बताया कि यातायात को बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों को निर्धारित करने का निर्देश दिया है, और कानून प्रवर्तन एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क रहें और स्थिति पर बारीकी से नजर रखें। यह भी बताया गया कि केमारी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमजद अहमद शेख ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस टुकड़ियों को तैनात किया गया है।
ALSO READ: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर की ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक, नूर खान एयरबेस समेत कई सैन्य ठिकानों को उड़ाया






















