Pakistan Visa Update: इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास ने 20 मार्च तक वीजा सेवाएं कीं निलंबित

Summary :

Pakistan visa update: इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को घोषणा की कि वीजा सेवाओं का निलंबन 20 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही कराची और लाहौर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों की सभी कांसुलर सेवाएं भी फिलहाल स्थगित रहेंगी। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा कि इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास अमेरिकी नागरिकों को नियमित और आपातकालीन सेवाएं देता रहेगा। हालांकि 20 मार्च तक सभी इमिग्रेंट और नॉन-इमिग्रेंट वीज़ा अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए गए हैं। प्रभावित आवेदकों को नई तारीख तय करने के लिए ईमेल के जरिए निर्देश भेजे जाएंगे। Pakistan Visa Update: कराची-लाहौर…

Pakistan visa update: इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को घोषणा की कि वीजा सेवाओं का निलंबन 20 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही कराची और लाहौर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों की सभी कांसुलर सेवाएं भी फिलहाल स्थगित रहेंगी। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा कि इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास अमेरिकी नागरिकों को नियमित और आपातकालीन सेवाएं देता रहेगा। हालांकि 20 मार्च तक सभी इमिग्रेंट और नॉन-इमिग्रेंट वीज़ा अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए गए हैं। प्रभावित आवेदकों को नई तारीख तय करने के लिए ईमेल के जरिए निर्देश भेजे जाएंगे।

Pakistan Visa Update: कराची-लाहौर में अमेरिकी सेवाएं सस्पेंड

Pakistan Visa Update
Pakistan Visa Update (Source: Social Media)

दूतावास ने यह भी बताया कि आवेदक अपनी अपॉइंटमेंट की स्थिति संबंधित वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा, कराची और लाहौर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों में सभी कांसुलर सेवाएं अभी भी निलंबित हैं।गौरतलब है कि 3 मार्च को अमेरिका ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए लाहौर और कराची स्थित अपने वाणिज्य दूतावासों में तैनात गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया था।

Pakistan visa update: सुरक्षा कारणों से US ने कर्मचारियों को बुलाया वापस

Pakistan Visa News
Pakistan Visa News (Source: Social Media)

अमेरिकी दूतावास ने बयान में कहा कि 3 मार्च 2026 को अमेरिकी विदेश विभाग ने सुरक्षा जोखिमों के कारण लाहौर और कराची स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों से गैर-आपातकालीन कर्मचारियों और उनके परिवारों को वापस बुलाने का आदेश दिया था। हालांकि, इस्लामाबाद स्थित दूतावास की स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्यों बढ़ी परेशानी?

दरअसल, 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में व्यापक विरोध प्रदर्शन भड़क उठे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में झड़पों के दौरान कम से कम 23 प्रदर्शनकारियों की मौत हुई। इनमें कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर 10, पाकिस्तान अधिकृत गिलगित-बाल्टिस्तान के स्कर्दू में 11 और इस्लामाबाद में दो लोगों की मौत हुई। स्कर्दू में भीड़ ने संयुक्त राष्ट्र के एक कार्यालय में आग भी लगा दी थी।

Pakistan Visa News: पाकिस्तान में हुआ था अमेरिकी दूतावासों के बाहर विरोध

Pakistan Visa News (1)
Pakistan Visa News (Source: Social Media)

कराची में प्रदर्शनकारी अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर इकट्ठा हुए, जहां प्रत्यक्षदर्शियों ने गोलीबारी की भी सूचना दी। वहीं लाहौर में सैकड़ों प्रदर्शनकारी वाणिज्य दूतावास के बाहर जमा हुए, जहां पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस्लामाबाद में भी प्रदर्शनकारियों ने भारी सुरक्षा और सड़क अवरोधों के बावजूद अमेरिकी दूतावास की ओर मार्च करने की कोशिश की।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।