Panama City Blast Video: अमेरिका के पनामा सिटी में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां ब्रिज ऑफ द अमेरिकाज के पास फ्यूल टैंकरों में जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसकी चपेट में पुल का मुख्य हिस्सा भी आ गया। इसके बाद पूरे इलाके में आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार छा गया। बताया जा रहा है कि घटना में कई लोग घायल है, जबकि एक व्यक्ति का अभी पता नहीं चला पाया है और वह लापता है।
ऑयल टैंक फैसिलिटी में लगी आग
जानकारी के अनुसार, सोमवार को बाल्बोआ इलाके के एक ऑयल टैंक फैसिलिटी में अचानक आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे पास खड़े कई टैंकरों को भी अपनी चपेट में ले लिया, इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुब्बार सड़क के ऊपर पुल तक फ़ैल गया। पुल से गुजर रहे वाहन चालक भी अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यहां देखें वीडियो:-
पनामा में ब्रिज ऑफ द अमेरिकाज़ के पास एक टैंकर में भीषण विस्फोट हुआ जिसके बाद ब्रिज में आग लग गई –Seemore pic.twitter.com/yDuupUFXeJ
— Jitendra Verma (@jeetusp) April 7, 2026
बंद किया गया पुल
ब्रिज ऑफ द अमेरिकाज पुल पनामा कैनाल के पास है, यह शहर के यातायात का महत्वपूर्ण रास्ता है। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, आग लगनी की वजह से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। पब्लिक वर्क्स मंत्रालय ने कहा कि यह कदम यात्रियों और चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। इसके साथ ही पुल की तकनीकी जांच की जा रही है। जांच में जब तक पुल पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता, तब तक इसे नहीं खोला जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




