पाकिस्तान में मचा हड़कंप, इस्लामाबाद में डीजल-पेट्रोल पंप किए बंद

Summary :

पाकिस्तान में ईंधन की कमी, पेट्रोल पंप बंद

पाकिस्तान में भारत के हमलों के कारण हड़कंप मचा हुआ है। इस्लामाबाद में डीजल और पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए हैं। ईंधन की कमी और भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान की स्थिति गंभीर हो गई है। भारत के जवाबी हमलों से पाकिस्तान के प्रमुख शहरों में दहशत फैल गई है।

भारत और पाकिस्तान दोनों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान अपनी ना-पाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान लगातार भारत पर ड्रोन और मिसाइल अटैक कर रहा है लेकिन भारत ने पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर दिया है। साथ ही भारत पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई कर रहा है जिससे पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान पर ताबड़तोड़ हमले किए है जिससे पाकिस्तान के कई प्रमुख शहर दहल उठे है। भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। पाकिस्तान ने राजधानी इस्लामाबाद में सभी पेट्रोल और डीजल पंप को बंद करने के निर्देश दे दिए है।

IMF ने PAK को दिया 1.3 अरब डॉलर का लोन, भारत ने जताया तीखा विरोध ,वोटिंग से बनाई दूरी

पाकिस्तान में ईंधन की कमी

पाकिस्तान में ईंधन, धन और खाद्य की कमी मानी जा रही है, लोन लेने के लिए पाकिस्तान भीख मांग रहा है लेकिन फिर भी भारत के साथ तनाव को कम करने के बदले लगातार बढ़ाने कोशिश कर रहा है। इसी बीच माना जा रहा है कि पाकिस्तान में ईंधन की कमी है जिसके चलते पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अगले 48 घंटे तक डीजल और पेट्रोल पंप तो तुरंत बंद करने का आदेश दे दिया है।

भारत-पाक का बढ़ता तनाव

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के बीच युद्ध के बादल मंडरा रहे है। पाकिस्तान हर रात को भारत के कई शहरों को निशाना बना रहा है, इसी के जवाब में भारत ने भी पाकिस्तान के कई प्रमुख शहरों में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है जिससे पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।