उत्तराखंड के पंतनगर में स्कूटी सवार 3 युवकों की स्कोर्पियो के साथ भीषण टक्कर में दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Summary :

Pant Nager Road Accident: उत्तराखंड के पन्त नगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां संजय वैन के पास भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत की खबर सामने आई है. घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बता दें, पुलिस के अनुसार घटना रविवार-सोमवार की रात को करीब 12 बजे घटी. घटना संजय वैन के लगभग 2 किलोमीटर पहले हुई बताई जा रही है. Pant Nager Road Accident: मौके पर मौत बता दें सड़क पर स्कूटी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई. यह हल्द्वानी से रुद्रपुर जा रहे रास्ते के बीच हुई.…

Pant Nager Road Accident: उत्तराखंड के पन्त नगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां संजय वैन के पास भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत की खबर सामने आई है. घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

बता दें, पुलिस के अनुसार घटना रविवार-सोमवार की रात को करीब 12 बजे घटी. घटना संजय वैन के लगभग 2 किलोमीटर पहले हुई बताई जा रही है.

Pant Nager Road Accident: मौके पर मौत

Pant Nager Road Accident
Pant Nager Road Accident (Source: Social Media)

बता दें सड़क पर स्कूटी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई. यह हल्द्वानी से रुद्रपुर जा रहे रास्ते के बीच हुई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार स्कूटी स्वर युवक शादी में गए थे. उन्होंने शादी का प्रोग्राम अटेंड किया फिर बारात से घर की तरफ रवाना हो गए. इसी बीच सड़क पर इनका एक्सीडेंट हुआ. सूचना मिलने पर एसआई नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की.

Uttarakhand Road Accident: स्कोर्पियो पुलिस कब्जे में

पुलिस ने स्कोर्पियो को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है. वहीं मृतकों के परिवार को सूचना दे दी गई है. मृतकों की पहचान 20 साल के अनिकेत, 22 साल के रोहन और 24 साल के आकाश के रूप में की गई है. तीनों अलग अलग जगहों से थे. एक मडुवाखेडा से, तो दूसरा रूडकी तो तीसरा रामपुर से था. तीनों परिवारों में शौक का माहौल है.

यह भी पढ़ें – कहीं प्रचंड गर्मी का तेवर, कहीं बारिश से बदला मिजाज, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।