एक तरफ शांति वार्ता दूसरी ओर अटैक, रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, 1 महिला की मौत

Summary :

शांति वार्ता के बावजूद रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला

रूस और यूक्रेन के बीच तुर्किये में शांति वार्ता की शुरुआत के बावजूद रूस ने यूक्रेन पर 273 ड्रोन से हमला किया, जिससे शांति की उम्मीदों को झटका लगा है। इस हमले में कीव क्षेत्र में एक महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। संघर्षविराम की पहल के बावजूद युद्ध के समाधान के लिए राजनयिक प्रयासों की आवश्यकता है।

Russia-Ukraine War: तुर्किये में रूस और यूक्रेन के बीच बीते 3 वर्षों से जारी युद्द युद्ध को खत्म करने के उद्देश्य से वार्ता की शुरुआत हुई है. हालांकि, इस वार्ता के उलट रूस ने यूक्रेन पर एक बड़े ड्रोन हमले को अंजाम दिया है, जिससे शांति की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी वायु सेना के अनुसार, रविवार रात रूस ने अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है. इस हमले में कुल 273 विस्फोटक ड्रोन दागे गए. इनमें से 88 ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया, जबकि करीब 128 ड्रोन को इलेक्ट्रॉनिक तकनीक से निष्क्रिय किया गया.

कीव क्षेत्र में महिला की मौत, कई घायल

कीव क्षेत्र के गवर्नर मायकोला कलाश्निक से मिली जानकारी के अनुसार, इस ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई है और तीन अन्य लोग घायल हुए हैं. यह हमला ऐसे समय हुआ जब कुछ ही दिन पहले मॉस्को और कीव के बीच वर्षों बाद सीधी बातचीत हुई थी, लेकिन युद्धविराम पर कोई सहमति नहीं बन सकी.

सुमी क्षेत्र में यात्री बस पर हमला

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को उत्तर-पूर्वी यूक्रेन के सुमी क्षेत्र में एक यात्री बस पर रूसी ड्रोन से हमला किया गया, जिसमें कम से कम नौ लोगों की जान चली गई. यह हमला आम नागरिकों को भीषण नुकसान पहुंचाने वाला बताया जा रहा है.

पाकिस्तान की दरियादिली फिर से बनाएंगे आतंकी ठिकाने, जिन्हें भारत ने किया था तबाह

संघर्षविराम की पहल और मांग

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों से 30 दिनों के अस्थायी संघर्षविराम की घोषणा की गई थी. वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने पूर्ण और स्थायी युद्धविराम की मांग की है, ताकि आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. हालिया हमलों से यह स्पष्ट होता है कि शांति वार्ता के रास्ते में अब भी कई मुश्किलें बनी हुई हैं. रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के समाधान के लिए राजनयिक प्रयासों को और मजबूती देने की आवश्यकता है.

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।