Philippines Earthquake Death: भूकंप के बाद मची तबाही, मातम का मचा शोर, PM मोदी ने जताया दुख

Summary :

Philippines Earthquake Death: फिलीपींस में कल देर रात 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। भूकंप में कम से कम 69 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। भूकंप के बाद घरों और इमारतों की दीवारें ढह गईं और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। देश के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र बोगो शहर से करीब 17 किलोमीटर दूर था। इस दुखद घटना में PM मोदी ने फिलीपींस में आए भूकंप से हुई जान-माल की हानि पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में फिलीपींस…

Philippines Earthquake Death: फिलीपींस में कल देर रात 6.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। भूकंप में कम से कम 69 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। भूकंप के बाद घरों और इमारतों की दीवारें ढह गईं और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। देश के आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र बोगो शहर से करीब 17 किलोमीटर दूर था। इस दुखद घटना में PM मोदी ने फिलीपींस में आए भूकंप से हुई जान-माल की हानि पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में फिलीपींस के साथ एकजुटता से खड़ा है।

PM Modi Support: शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

Philippines Earthquake Death
Philippines Earthquake Death

पीएम मोदी ने कहा कि फिलीपींस में भूकंप से हुई जान-माल की हानि और व्यापक क्षति के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस कठिन समय में भारत फिलीपींस के साथ एकजुटता से खड़ा है।

Philippines Earthquake Death: मलबे में तब्दील इमारत

ओसीडी के उप प्रशासक, सहायक सचिव बर्नार्डो राफेलिटो एलेजांद्रो ने कहा कि भूकंप के केंद्र बोगो शहर में 30 लोगों की मौत हो गई, मेडेलिन शहर में 10, सैन रेमिगियो शहर में 22, ताबोगोन शहर में पांच और सोगोड और ताबुएलन में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। पीड़ित घरों और इमारतों की ढही हुई दीवारों के नीचे दबकर मारे गए।

Earthquake in Philippines: 147 लोग घायल

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद ने कहा था कि कम से कम 147 लोग घायल हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि आपातकालीन कर्मचारी मलबे और ढही हुई इमारतों में फंसे बचे लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी रखे हुए हैं।

Philippines News: भूकंप की तीव्रता 6.9

Philippines Earthquake Death
Philippines Earthquake Death

फिलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान ने बताया कि मंगलवार रात 9:59 बजे सेबू प्रांत में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। संस्थान ने बाद में बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.9 थी और भूकंप 5 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप के झटके मध्य फिलीपींस के कई पड़ोसी प्रांतों और दक्षिणी फिलीपींस के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए।

ALSO READ: फिलीपींस में भूकंप लाया तबाही, 60 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।